निवेश का मतलब बाज़ार या किसी दूसरे को हराकर आगे बढ़ना नहीं है। इसका सीधा-सा मतलब है कि अपने को जीतना, अपनी नकारात्मक वृत्तियों पर विजय हासिल करना। जब हम अपने पर विजय हासिल कर लेते हैं और संपूर्ण इंसान बन जाते हैं, तभी हम सच्चे अर्थों में निवेशक बन पाते हैं। तब हम वर्तमान के यथार्थ धरातल पर खड़े होकर सारे रिस्क को समझते हुए भविष्य की योजना बनाते हैं। अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी

बड़ी स्वाभाविक गलती हम किसी शेयर के बहुत बढ़ने पर भी करते हैं। सोचते हैं, शेयर पहले से 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर है तो कितना बढ़ेगा! भूल जाते हैं कि जब शेयर चढ़ता रहता है तो उसे खरीदने के आतुर बहुतेरे होते हैं, जबकि बेचनेवाले नगण्य। खरीदने की यही आतुरता उस शेयर को चढ़ाती जाती है। दीर्घकालिक निवेश के लिए यह तरीका घातक है। लेकिन ट्रेडिंग में ब्रेकआउट एक सही मंत्र है। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी