एनएसई के प्रमुख सूचकांक निफ्टी का भी हाल अलग नहीं है। उसमें शामिल 50 स्टॉक्स में बैंक व वित्तीय सेवा का वजन 37.65% है। इसके बाद ऊर्जा का 13.97%, आईटी का 12.59% और उपभोक्ता माल का 10.49% भार है। कंपनियों में सबसे अधिक 10.37% भार एचडीएफसी बैंक का, 7.52% रिलायंस का और 7.26% एचडीएफसी का है। सूचकांक में ऊपर की दस कंपनियों को मिला दें तो उनका ही भार 55.56% बन जाता है। अब बुध की बुद्धि…औरऔर भी

बीएसई सेंसेक्स में 30 स्टॉक्स शामिल हैं। इनसे जुड़ी 30 कंपनियों का ही बाज़ार पूंजीकरण स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी 4858 कंपनियों के कुल बाज़ार पूंजीकरण का करीब 42% बनता है। इस मायने में हम मान सकते हैं कि सेंसेक्स पूरे बाज़ार का सही प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन आप शायद यह जानकर आश्चर्य में पड़ जाएं कि सेंसेक्स में बैंकिंग व फाइनेंस क्षेत्र की नौ कंपनियां हैं और उसका कुल वजन 41.38% है। अब मंगल की दृष्टि…औरऔर भी

हम आम तौर पर बीएसई सेंसेक्स व एनएसई निफ्टी से अपने शेयर बाज़ार का मिजाज पता करते हैं। यह भी माना जाता है कि शेयर बाज़ार हमारी अर्थव्यवस्था के वर्तमान ही नहीं, भविष्य तक का आईना पेश करते हैं। पर क्या हमारे प्रमुख सूचकांक वाकई अर्थव्यवस्था की समग्र तस्वीर पेश करते हैं? क्या बाज़ार की सही नब्ज़ पकड़ने के लिए हमें प्रमुख सूचकांकों से परे जाकर कुछ अन्य सूचकांकों को भी देखना होगा? अब सोम का व्योम…औरऔर भी

निवेश को सार्थक व सफल बनाने की राह में हमारी छह वृत्तियां या भावनाएं घातक साबित होती हैं। डर, लालच, भीड़ की भेड़चाल से बचने के बजाय उसी का अनुसरण, तर्क को ताक पर रखना, ईर्ष्या और अहंकार। हमारे भीतर अहंकार इतना भरा होता है कि मानने को तैयार ही नहीं होते कि हमसे गलती हो सकती है। लेकिन आत्मविश्वास इतना कम कि हमेशा भीड़ या औरों की तरफ देखते हैं। अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी