प्रक्रिया से बने भरोसा, निखरे बिजनेस
प्रक्रिया अपनाते हैं तो आपका भरोसा नहीं टूटता। धीरे-धीरे धारणा बनती जाती है कि वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग भी एक बिजनेस है जिसमें आप कुछ महीने खूब कमाते हैं तो कुछ महीने ठन-ठन गोपाल रहते हैं। कसौटी यह होनी चाहिए कि आपकी अपनाई प्रक्रिया लंबे समय में लाभप्रद है या नहीं। ट्रेडिंग में लंबा समय साल भर का होता है। इस दौरान आपको हमेशा अपनी मूल ट्रेडिंग पूंजी को सलामत रखकर चलना चाहिए। अब शुक्र का अभ्यास…औरऔर भी
हर ट्रेड का तर्क समझना बहुत ज़रूरी
आप सिक्का उछाल कर ट्रेड करें, तब भी कई बार सफल हो सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ संयोग का खेल है जिसे रणनीति का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता। इसीलिए ठोस प्रक्रिया अपनाई जाती है। यह प्रक्रिया सबके लिए अलग हो सकती है। लेकिन दुनिया के सभी सफल ट्रेडर हमेशा कोई न कोई प्रक्रिया चुनकर उसका पालन करते हैं। आपके हर ट्रेड के पीछे तर्क होना चाहिए ताकि उसे उन्नत बनाया जा सके। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी
सफल रणनीति में तुक्का नहीं चलता
सफल रणनीति का कोई बना-बनाया पैटर्न नहीं होता। दस में से छह में सफलता महज़ एक औसत है। कई बार दस में से नौ ट्रेड निशाने पर लगते हैं। कई बार दस में आठ ट्रेड घाटा लगाते है। ट्रेडिंग की सफल रणनीति के दो अहम पहलू हैं। पहली बात, उसका दीर्घकालिक प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए। दूसरी बात, उसमें अपनाई गई प्रक्रिया सुपरिभाषित और मजबूत होनी चाहिए। उसमें तीर या तुक्के की गुंजाइश नहीं। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी
रणनीति चार दिन की चांदनी नहीं है
नया मुल्ला ज्यादा प्याज़ खाता है। इसी तरह नया ट्रेडर हर ट्रेड से कमाना चाहता है। घाटा लगने पर सोचता है कि कुछ गलत कर रहा है। इस चक्कर में टिप्स देनेवालों के पास भागता है। लेकिन हकीकत यह है कि अच्छी रणनीति भी घाटा दिला सकती है और वाहियात रणनीति भी कभी-कभार मुनाफा करा सकती है। दस में से छह ट्रेड सही निकलें तो यकीनन आपकी रणनीति अच्छी है। आइए, अब पकड़ते हैं मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी






