बाज़ार यहां या वहां, बता नोट हैं कहां
2014-12-24
कुछ लोग निफ्टी का टारगेट ही बताते फिरते हैं। हो गया तो ढिंढोरा, नहीं तो चुप्पी। कोई जवाबदेही तो है नहीं। दसअसल, यह केवल खुद और दूसरों को भ्रम में रखने जैसा फितूर है क्योंकि कोई अल्गोरिदम या अत्याधुनिक गणना बाज़ार की भावी चाल का सटीक आकलन नहीं कर सकती। फिर असल बात यह नहीं कि निफ्टी कहां जाएगा, बल्कि यह है कि बाज़ार कहीं भी जाए, उससे नोट कैसे बनाए जाएं। अब चलाएं बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

