आज बुद्धपूर्णिमा है। इस मौके पर शेयर बाज़ार खुला है, लेकिन सेटलमेंट बंद है। इसलिए कैपिटल सेगमेंट में कल किए गए सौदों का सेटलमेंट आज नहीं, बल्कि बुधवार के सौदों के साथ शुक्रवार को होगा। वैसे, बुद्ध का जिक्र आया तो बता दें कि वे कृष्ण या राम जैसे भगवान नहीं, हमारे-आप जैसे इंसान थे। उनके जैसा शांत मन और तर्क-पराणयता मिल जाए तो ट्रेडिंग में हम कभी लस्त-पस्त नहीं हो सकते। पकड़ते हैं बुध की बौद्ध-दृष्टि…औरऔर भी

एग्जिट पोल के नतीजे शाम 6.30 बजे से आना शुरू हुए। लेकिन बाज़ार को इससे तीन घंटे पहले ही इन नतीजों का आभास मिल गया था और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गए। यह शुद्ध सट्टेबाज़ी का असर है या एग्जिट पोल के नतीजे न्यूज़ चैनलों ने पहले ही बाज़ार को लीक कर दिए, पूंजी बाज़ार नियामक संस्था, सेबी इसकी जांच कर रही है। इस भयंकर सट्टेबाज़ी के मद्देनज़र देखते हैं बाज़ार…औरऔर भी

ट्रेडिंग हम इसलिए करना चाहते हैं ताकि पैसा बना सकें। पैसा इसलिए बनाना चाहते हैं ताकि दुनिया में अपने व अपने परिवार के लिए सुख, समृद्धि और सुरक्षा के साधन जुटा सकें। आम व्यापार में लोगों तक उनके काम की चीजें पहुंचाकर हम मूल्य-सृजन करते हैं। लेकिन क्या शेयरों की ट्रेडिंग से ऐसा मूल्य-सृजन होता है? इसमें तो पैसा एक की जेब से निकलकर दूसरे के पास ही पहुंचता है! गंभीरता से सोचिए। नए हफ्ते का आगाज़…औरऔर भी

स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश इसीलिए करते हैं कि उनमें कई गुना बढ़ने की संभावना होती है। लेकिन जब सभी स्मॉल कैप कंपनियों की तरफ टूट पड़े हों तो उनके भाव ज्यादा ही चढ़ जाते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बीएसई सेंसेक्स फिलहाल 17.88 के पी/ई अनुपात पर ट्रेड हो रहा है, जबकि उसका स्मॉल कैप सूचकांक 116.05 के पी/ई पर। आखिर, इतनी महंगी चीज़ के पीछे क्यों भागें! तो, आज तथास्तु में एक लार्जकैप स्टॉक…औरऔर भी