बाज़ार ने हराया, इसमें काहे की हेठी!
ट्रेडिंग से कमाई के लिए हमेशा सही होना ज़रूरी नहीं। सच तो यह है कि बाज़ार आपको ज्यादातर हराएगा। इसमें कोई हेठी नहीं, बल्कि सीख मिलती है कि अतिविश्वास कितना घातक हो सकता है। असली सूत्र है कि जब कभी बाज़ार आपको गलत साबित करे, आप पतली गली से निकल लें। इसका सबसे कारगर ज़रिया है स्टॉप लॉस। जो चक्रव्यूह में घुसकर निकलना नहीं जानते, उनका हश्र अभिमन्यु जैसा ही होता है। देखें अब आज का हाल…औरऔर भी
ख्बाव नहीं, यहां ज़रूरी है सच देखना
ख्वाब देखना ऐसी विलासिता है जिसे शेयर बाज़ार में बड़े से बड़ा ट्रेडर भी नहीं चला सकता। वो बरबाद हो जाएगा। इसलिए अगर आपके सौदे किसी ख्वाब या गट-फीलिंग पर आधारित हैं तो बेहतर यही होगा कि आप अपना धन शेयरों की जगह योग साधना या अच्छे मनोवैज्ञानिक की सलाह पर खर्च कर दें। वरना, यह गट-फीलिंग आपको एक दिन ले बीतेगी। ट्रेडिंग के लिए सच देखना जरूरी है, ख्वाब नहीं। अब देखते हैं आज का सच…औरऔर भी



