कुछ लोगों का दिमाग बड़े रैखिक तरीके से चलता है। वे हिसाब लगाते हैं कि कोई शेयर या सूचकांक महीने में 10% बढ़ा तो छह महीने में 60% और दस महीने में 100% बढ़ जाएगा। लेकिन यह सांख्यिकी तक का भ्रमजाल है और शेयर बाज़ार में तो ऐसा हिसाब-किताब चलता ही नहीं। अब तक ऐसा हुआ है तो आगे उसी दिशा में ऐसा-ऐसा होगा, कोई ट्रेडर अगर ऐसा सोचकर चले तो समझ लीजिए कि उसका विनाशकाल शुरूऔरऔर भी

भारत जैसे उभरते देशों के शेयर बाज़ार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश बनकर आ रहे धन का प्रवाह कुछ महीनों में टूट सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व द्वारा बॉन्ड की खरीद कम किए जाने से सिस्टम में धन की उपलब्धता घटेगी और ब्याज दर बढ़ेगी। नतीजतन, उसका प्रवाह धीमा पड़ेगा। फिर भी विदेशी धन ज्यादा रिटर्न की चाह में निश्चित रफ्तार से आता रहा तो भारत जैसे शेयर बाज़ार पहले की तरह कुलांचे मारते रहऔरऔर भी

शेयर बाज़ार की तेज़ी या मंदी एकतरफा नहीं होती। उसका ग्राफ कभी एकदम सीधी रेखा में नहीं चलता। एक स्तर पर पहुंचने के बाद वह टूटता है, दिशा बदलता है और नया चक्र शुरू हो जाता है। इन चक्रों के ऊपर कोई सुपर-चक्र नहीं होता जो लगातार लम्बे समय तक एक ही दिशा में बढ़ता चला जाए। बाज़ार में मार्च 2020 के बाद तेज़ी का जो चक्र चल रहा है, वह भी देर-सबेर टूटेगा, दिशा बदलेगा। यहऔरऔर भी

नया साल मुबारक़। सम्वत 2077 गया और सम्वत 2078 शुरू। जो गया उसका लेखा-जोखा। जो आ रहा है उसका हिसाब-किताब। शाम को सवा छह से सवा सात बजे तक एनएसई और बीएसई में एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र। पारम्परिक ट्रेडर लक्ष्मी-पूजा के बाद ज़रूर इसमें हिस्सा लेते हैं। रिटेल ट्रेडर आमतौर पर इससे दूर घर-परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं। हालांकि अब इसमें प्रोफेशनल ट्रेडर ही नहीं, एफआईआई या विदेशी संस्थागत निवेशक भी शिरकतऔरऔर भी

लक्ष्मी का रूप बदलने से समाज की तमाम दीवारें टूटती गईं। पहले अपने यहां कहा जाता था – जाति न पूछो साधु की। अब नोटों के वर्चस्व ने सही मायनों में जाति-धर्म की सारी दीवारें तोड़ दी हैं। राजनीति ने निहित स्वार्थों के चलते बचाए न रखा होता तो आज जाति-धर्म की दीवारों का नामोनिशान तक नहीं मिलता। उधर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मुद्राओं की देशी सीमाएं तोड़ चुका है। दुनिया में आज डॉलर कहीं भी चलता है। अंग्रेज़ीऔरऔर भी

विनिमय मूल्य शुरुआत में वस्तुओं में निहित था। पांच-छह दशक पहले तक अपने यहां सामान्य किसान बाज़ार में अनाज देकर हल्दी, नमक व साबुन वगैरह लिया करते थे। लेकिन धीरे-धीरे विनिमय का माध्यम मुद्राएं बनने लगीं। मुद्राएं चूंकि संप्रभु होती हैं, देश की सीमाओं में चलती हैं बाहर नहीं तो उन पर सरकारी तंत्र का नियंत्रण बना। देशों का आपसी व्यापार बढता गया तो बाज़ार में मुद्राओं की आपसी विनिमय दर तय होने लगी। मुद्रास्फीति से देशऔरऔर भी

घर में लक्ष्मी, खाते में धन, पर्स में नोट और धंधे में शुभलाभ लाने के दिन आ गए। दीपावली का त्योहार आ गया। लेकिन लक्ष्मी तो माया हैं और धन छाया। अच्छे-खासे कड़कते नोट कैसे महज कागज के टुकड़े बनकर रह जाते हैं, यह सच्चाई पांच साल पहले नोटबंदी समूचे भारत को दिखा चुकी है। दरअसल जिस लक्ष्मी, जिस धन को हम अपने पास लाना चाहते हैं, उसकी मूल धारणा को हमें समझना होगा। हज़ारों साल पहलेऔरऔर भी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमेरिका अगर टैपरिंग या बॉन्ड खरीदने की रफ्तार नवंबर महीने से धीमी करता है तो भारत पर क्या असर पड़ेगा। सीधी-सी बात है कि विदेशी निवेशक हमारे बॉन्ड और शेयर बाज़ार से निकलने लगेंगे। इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम होगा। साथ ही जो डॉलर अभी 75 रुपए का मिल रहा है, वह हो सकता है कि 78 रुपए का मिलने लगे। इससे हमें विदेशी ऋणों की अदायगी पर ज्यादाऔरऔर भी

अमेरिकी सरकार के बांड दुनिया में सबसे सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि उनमें डिफॉल्ट का रिस्क शून्य होता है। इन बांडों पर ब्याज दर बढ़ते ही निवेशक शेयर बाजार जैसे सबसे ज्यादा रिस्क वाले माध्यम से निकलकर इनकी तरफ भागते हैं। बांड में ज्यादा निवेश का मतलब अमेरिकी सरकार पर ऋण का बढ़ते जाना। इससे निवेश का तो नहीं, लेकिन सिस्टम का रिस्क बढ़ जाता है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस के मुताबिक दुनिया भर में चढ़े ऋणऔरऔर भी

अमेरिका में बांड की कम खरीद से ब्याज दरें और ज्यादा बढ़ने लगेंगी। वहां के दस साल के सरकारी बांडों पर यील्ड की दर इस साल पहले ही 0.9% से बढ़कर 1.69% हो चुकी है। जब एफपीआई हमारे बांडों व स्टॉक्स से निकलने लगेंगे तो हमारा विदेशी मुद्रा भंडार हल्का होने लगेगा। तब पता चलेगा कि हम जिस भंडार पर इतरा रहे हैं, वह दरअसल रेत के रेगिस्तानी टीले जैसा है। वैसे भी इधर केंद्र सरकार केऔरऔर भी