भारत में चांदी की खपत का लगभग 70 फीसदी हिस्सा आयात से पूरा किया जाता है। लेकिन लोगों की मांग व क्रयशक्ति के हिसाब से आयात की मात्रा में घट-बढ़ होती रहती है। 2008 में 5048 टन चांदी का रिकॉर्ड आयात हुआ था। 2009 में सूखे वगैरह के चलते मांग कम निकली तो आयात घटकर 1285 टन पर आ गया। 2010 में फिर आयात 136 फीसदी बढ़कर 3030 टन हो गया। इस साल जनवरी से लेकर अबऔरऔर भी

हमारी संसदीय बहसों में प्रधानमंत्री की भागीदारी घटती जा रही है। यहां तक कि सीधे उनको संबोधित सवालों का जवाब भी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का राज्य मंत्री देता है। लेकिन ब्रिटेन में ऐसा नहीं है। वहां हर बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री पर संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ कॉमन्स में सवालों की बौछार कर दी जाती है। सवाल इतने बेलाग व तीखे होते हैं कि प्रधानमंत्री को उनका साफ-साफ उत्तर देना पड़ता है। पूरे सत्र का सीधाऔरऔर भी

दुनिया में एक अरब डॉलर (लगभग 4500 करोड़ रुपए) से ज्यादा की संपत्ति वाले अमीरों की सूची में शामिल 55 भारतीयों में से 26 वैश्य समुदाय के हैं। वैश्य समुदाय भारत की आबादी का बमुश्किल एक फीसदी है। राज्यों के हिसाब से देखें तो 16 राजस्थानी और 13 गुजराती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, व उड़ीसा से इस सूची में कोई नहीं है। सूची में 10 लोग दक्षिण भारत के हैं जिनमें से पांचऔरऔर भी

देश में म्यूचुअल फंडों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 41 पर पहुंच गई है। लेकिन इनकी आस्तियों का आधे से ज्यादा, 55 फीसदी हिस्सा पांच बड़े म्यूचुअल फंडों के पास है। मार्च 2011 तक के आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल उद्योग की कुल आस्तियां (एयूएम) 7 लाख करोड़ रुपए की हैं। इसमें से 4 लाख करोड़ की आस्तियां रिलायंस म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड और बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड के पास हैं।और भीऔर भी

प्रबंधन स्तर पर काम कर लोगों को कम छुट्टियां मिलने के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है। यहां इस स्तर के कर्मियों को साल भर में औसतन 22 दिन की ही छुट्टी मिल पाती है। एक्सपीडिया के सर्वे के मुताबिक जापान इस सूची में सबसे ऊपर है जहां लोगों को 9 दिन ही छुट्टी मिल पाती है। इसके बाद अमेरिका (14 दिन) व ऑस्ट्रेलिया (16.5 दिन) का नंबर है। यूरोप में प्रबंधकों की मौजऔरऔर भी

देश में साक्षरता की दर अब 74.04% हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सात साल या इससे अघिक उम्र के 26% भारतीय अब भी निरक्षर हैं। देश में साक्षरता की दर पिछले एक दशक में 9.21% बढ़ गई है। 2001 की जनगणना के अनुसार यह 64.83% थी, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार अब 74.04% हो गई है। ज्यादा वृद्धि महिला साक्षरता में हुई है। 2001 में देश की 53.67% महिलाएं साक्षर थीं। अब यह अनुपातऔरऔर भी

दक्षिण कोरिया वर्ष 2050 तक सबसे ज्यादा बुजुर्गों वाला देश बन सकता है, जिसका वहां की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2050 में दक्षिण कोरिया में 38.2 फीसदी नागरिक 65 वर्ष से अधिक उम्र के होंगे। बुजुर्गों का यह अनुपात दुनिया में सबसे ज्यादा होगा। दक्षिण कोरिया में स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च बढ़ने के साथ ही औसत आयु 83.5 वर्ष हो जाएगी। इस समय जर्मनी, इटली व जापान की जनसंख्याऔरऔर भी

केंद्र सरकार ने दो दवाओं के इस्‍तेमाल पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। ये दवाएं हैं – गैटीफ्लॉक्‍सासिन और टेगासेरॉड। सरकार ने यह फैसला इन दवाओं से स्‍वास्‍थ्य को हो रहे खतरे को देखते हुए लिया है। सरकार का कहना है कि इन दवाओं सुरक्षित विकल्‍प मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन दवाओं के उत्‍पादन, बिक्री व वितरण पर जनहित में रोक लगाना आवश्‍यक है। यह रोक ड्रग्‍स एंड कॉस्मेटिक्‍स एक्ट, 1947 की धाराऔरऔर भी

भारत निर्माण कार्यक्रम के तहत सरकार ने वर्ष 2012 तक सभी 2,50,000 ग्राम पंचायतों तक ब्रॉडबैंड सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है। जनवरी 2011 तक 97,548 ग्राम पंचायतों तक ब्रॉडबैंड सेवाएं पहुंचाई जा चुकी हैं। सरकार ने इसके लिए भारत निर्माण के तहत अलग से किसी धनराशि का प्रावधान नहीं किया है। लेकिन यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) की विभिन्न योजनाओं में धनराशि का आवंटन किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायतों को कवर किया जा रहा है।औरऔर भी

भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक है। यहां तक कि चीन से भी बड़ा। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2006-10 के दौरान दुनिया के कुल हथियार निर्यात का 9% हिस्सा सोख लिया, जबकि चीन 6% के साथ दूसरे नंबर पर चला गया। भारत के हथियार आयात का 82% हिस्सा रूस से आया है। अमेरिका हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक है। उसके बाद रूस व जर्मनी का नंबर आताऔरऔर भी