आज नहीं, कल के सूचकांक की ब्लूचिप!

मध्य-पूर्व में तात्कालिक युद्ध-विराम से शेयर बाज़ार की सांस थोड़ी सामान्य हो गई। लेकिन मार्च महीने में जिस तरह एनएसई का निफ्टी-50 सूचकांक 11.31% और बीएसई का सेंसेक्स-30 सूचकांक 11.49% टूटा है, उससे इन सूचकांकों में शामिल ब्लूचिप कंपनियों के शेयर सस्ते हो गए तो सहज लालच का भाव जागा कि क्यों न ऐसी कंपनियों को लपक लिया जाए। म्यूचुअल फंड स्कीमों के मैनेजर भी सूचकांकों को बेंचमार्क बनाकर चलते हैं। उनकी सफलता का पैमाना यही है कि उन्होंने बेंचमार्क सूचकांक को मात दी या नहीं। लेकिन हमें एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि सूचकांक भले ही बराबर अपडेट किए जाते हों, लेकिन वे हमेशा आज तक के विजेताओं को जगह देते हैं तो एक तरह से उनका नज़रिया पीछे देखकर चलने का है। इसलिए उनका पीछा करना सुस्त व ठंडे निवेश की शैली है। जो कंपनियां ब्लूचिप बन चुकी हैं, वे तो सबकी नज़र में आ ही चुकी हैं। स्मार्ट निवेशक को हमेशा आगे देखकर चलना होता है। उसका लक्ष्य ऐसी कंपनियों को पकड़ना है जो भविष्य में ब्लूचिप बन सकती हैं। भविष्य की अवधि पांच-दस साल या कुछ दशक तक की हो सकती है। ऐसी कंपनियों की शिनाख्त मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं। अब तथास्तु में आज की कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field