अर्थव्यवस्था टूटी, मगर वसूली धुआंधार

भाजपा अपनी विभाजक राजनीति के दम पर केंद्र से लेकर राज्यों तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक सत्ता पर कब्जा करती गई। लेकिन उसकी राजनीति का मूल मकसद है जनधन या टैक्स के अकूत खजाने को खर्च करने का अबाधित अधिकार हासिल करना। टैक्स का खज़ाना तब तक नहीं बढ़ सकता, जब तक अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ती। मगर राजनीतिक सत्ता ही नहीं रही तो टैक्स का खजाना मिल नहीं सकता। इन दो विपरीत तत्वों को साधने के लिए भाजपा ने तीन रास्ते अपनाए। एक तो उसने सत्ता तंत्र के दम पर येनकेन-प्रकारेण अपनी राजनीतिक विजय सुनिश्चित कर ली। दूसरे, उसने टैक्स वसूलने का कोई बिंदु नहीं छोड़ा। बचत को प्रोत्साहित करनेवाली सारी टैक्स रियायतें खत्म कर दीं। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स शून्य से बढ़ाकर 12.5% कर दिया। बिना किसी सामाजिक सुरक्षा वाले देश में पेंशन तक पर टैक्स लगा दिया। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाकर उसने 12 साल में ₹43 लाख करोड़ वसूले हैं। जीएसटी जैसे परोक्ष टैक्स से सरकार को 28% कर राजस्व मिलता है। लेकिन इतना सारे टैक्स से सरकार संतुष्ट नहीं हुई। उसने सरकारी उद्यमों से लाभांश वसूली बढ़ा दी। इसके ऊपर से वो रिजर्व बैंक से अब तक ₹14,41,127 करोड़ वसूल चुकी है। इसमें से ₹2,86,588 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली तो उसने इसी साल की है। अब मंगलवार की दृष्टि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field