दिसंबर तिमाही के नतीज़ों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। लिस्टेड कंपनियों ने चालू वित्तीय साल की तीसरी तिमाही में कैसा कामकाज किया, इसका ध्यान रखना ज़रूरी है क्योंकि शेयरों के भाव भले ही छोटी अवधि में डिमांड-सप्लाई के संतुलन से प्रभावित होते हैं, लेकिन हैं वे कंपनी के कामकाज या कैश फ्लो की ही छाया। मूल काया ही चौपट होगी तो छाया को मिटना ही है। इसलिए नतीज़ों पर नज़र रखते हुए बढ़ते हैं आगे…औरऔर भी

ट्रेडिंग में अगर हर दिन नोट बनने लगें तो इससे अच्छा क्या हो सकता है? हर कोई यही चाहता है। लेकिन नोटों के पीछे भागने से कभी आप खुश नहीं सकते क्योंकि सारी दुनिया का धन कभी आपके पास नहीं आ सकता। कामयाब/प्रोफेशनल ट्रेडर धन के पीछे नहीं भागता। वह अक्सर ट्रेडिंग पर बकबक भी नहीं करता। वो बड़े धीरज से कमाता है ताकि जीवन में कुछ दूसरी महत्वपूर्ण चीजें कर सके। अब नए सप्ताह का आगाज़…औरऔर भी

तथास्तु की यह सेवा जब पेड नहीं थी, तब भी हम यहां अच्छी व संभावनामय कंपनियों में निवेश की सलाह देते रहे हैं। ठीक दो साल पहले हमने यहां इनफोसिस में निवेश की सलाह दी थी। तब उसका शेयर 2865 रुपए पर था। अभी वो 3575 की ऊंचाई पर है। दो साल में 33% से ज्यादा बढ़त। यह है अच्छी कंपनियों में सही वक्त पर निवेश का कमाल। आज इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से ही जुड़ी एक स्मॉलकैप कंपनी…औरऔर भी

यह ट्रेडिंग की दुनिया है। यहां हर कोई मिलने पर हालचाल से पहले यही पूछता है कि बाज़ार कहां जा रहा है, निफ्टी कहां जाएगा। हालांकि उसके पास इसका अपना जवाब भी होता है। बस, वह आपसे उसकी पुष्टि करना चाहता है। बड़ी मुश्किल से इक्का-दुक्का लोग मिलते हैं जो कहते हैं कि बाज़ार कहीं भी जाए, इससे हमें क्या फर्क पड़ता है। हम तो ट्रेडर हैं। हमारा काम ज्योतिषी की तरह भविष्यवाणी करना नहीं, कमाना है।औरऔर भी

बाज़ार कल दोपहर दो बजे तक ठीकठाक चल रहा था। निफ्टी सुबह-सुबह 6350 के ऊपर जाकर कमोबेश उसी रेंज में चल रहा था। तभी अचानक तेज बिकवाली का झटका आया और निफ्टी 1.28% की गिरावट के साथ दिन के न्यूनतम स्तर के करीब 6221.15 पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 से मात्र छह स्टॉक्स बढ़े। बाकी सब धराशाई। पूरे बाज़ार में 299 बढ़े, 893 गिरे, 32 जस के तस। आखिर ये क्यों हुआ? देखते हैं आगे…औरऔर भी