बहुत संभावना व मौके हैं बाज़ार में
भारत विशाल संभावनाओं वाला देश है। प्रकृति की जैसी कृपा व संपदा हमारे पास है, जैसा इंसानी जीवट देश के कोने-कोने तक फैला है, उसके आपसी मेल से भारत कहीं का कहीं पहुंच सकता है। और, इस मेल-मिलाप व सहयोग का मंच बाज़ार उपलब्ध कराता है। सरकार इसके खिलने में बाधा न डाले, माकूल नीतियों से इसे प्रेरित करे तो बाकी काम अवाम की उद्यमशीलता कर डालती है। इसी का नमूना है तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी
लक्ष्य: 65% स्ट्राइक रेट, 5% रिटर्न
हम अनुचित लालच करते हैं, तभी फाइनेंस के धंधेबाज़ों का शिकार बनते हैं। वहीं, हम संतुलित व व्यावहारिक नज़रिया रखें तो उनकी दाल नहीं गलती। जैसे, शेयर या कमोडिटी बाज़ार की ट्रेडिंग में 65% स्ट्राइक रेट और महीने का 5% रिटर्न पर्याप्त होता है। महीने का 5% रिटर्न साल का 60% बन जाता है। एफआईआई तक 18% रिटर्न पर जश्न मनाते हैं। ट्रेडिंग की कला, कल को पकड़ने में है। उसे विकसित करें। अब शुक्र का अभ्यास…औरऔर भी
कभी न आएं इनकी लमतड़ानी में
टिप्स बेचनेवालों का धंधा बड़ा सेट है। जहां-तहां से फोन जुटाकर आपको फोन करेंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। कुछ दिन का फ्री-ट्रायल देंगे। पूछिए कि क्या सेबी में आपका रजिस्ट्रेशन है तो साफ झूठ बोल देंगे या गोलमोल बातें करेंगे। साइट अंग्रेज़ी में और सेवा बेचते हैं हिंदी में। फाइनेंस के अनपढ़ लोगों को लमतड़ानी के काम पर लगा रखा है। आप इनके झांसे में न आएं तो इनकी दुकानें खुद बंद हो जाएंगी। अब गुरु की दशा-दिशा…औरऔर भी
धोखा है 30% रिटर्न देने की गारंटी
तथाकथित इंदौरी ग्लोबल के कुछ लोगों ने मुझे भी हाल में टिप्स बेचने की कोशिश की। दावा किया, हर सेवा में हमारा स्ट्राइक रेट 85% से ऊपर है। महीने में न्यूनतम 30% रिटर्न दिलाने की गारंटी। मैंने कहा कि इतना रिटर्न तो दुनिया के सबसे निवेशक वॉरेन बफेट और जॉर्ज सोरोस तक नहीं कमा पाते तो आप कहां से दोगे। बोले, हमारी सेवा लेकर तो देखो। मित्रों, इनके झांसे में कतई मत आना। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी






