वित्तीय आज़ादी है मैराथन दौड़ जैसी
जानकारी हासिल करना आजकल बड़ा आसान है। गूगल पर सर्च करो और पलक झपकते हज़ारों सूचनाएं हाज़िर। लेकिन मंथन के बाद उन्हें ज्ञान तक पहुंचाने और हुनर बनाने में भरपूर वक्त लगता है। इस दौरान किसी साधना जैसा अनुशासन बरतना होता है। इसी तरह ट्रेडिंग में जब तक अपने माफिक पद्धति पा न ली जाए, तब तक धैर्य अपनाना पड़ता है। लेकिन अक्सर किनारे पर पहुचने से ठीक पहले कश्ती डूब जाती है। असल में जानकारी याऔरऔर भी
ट्रेडिंग के लाभ नहीं, चुनौतियां भी देखें
जब कोई शेयर या कमोडिटी जैसे वित्तीय बाज़ार में ट्रेडिग करने की सोचता है तो उसके मन में हर तरफ से लड्डू ही लड्डू फूटते हैं। कितना मज़ा आएगा! न कोई बॉस, न सुबह-सुबह ऑफिस जाने का झंझट! घर पर बैठकर अपने लैपटॉप से ट्रेडिंग। बचत से ढाई लाख रुपए भी लगाए तो महीने में 10% कमाने पर ही 25,000 आ जाएंगे। बाकी मूलधन सुरक्षित। इससे ज्यादा और क्या चाहिए रिटायरमेंट के बाद। ट्रेडिंग में उतरनेवाला हरऔरऔर भी
रिटेल का धन जाए प्रोफेशनल के पास
कई साल पहले दिल्ली में एक बड़ी ब्रोकरेज फर्म के मुखिया से बात हो रही थी। उनको मैंने बताया कि कैसे वित्तीय संस्थाओं व बैंकों की खरीद-बिक्री को हम भावों के चार्ट पर पकड़ सकते हैं और उसके आधार पर देख सकते हैं कि कहां उसकी खरीद आ सकती है और कहां उनकी बिक्री। संस्थाओं व बड़े निवेशको की डिमांड-सप्लाई का नियम मैंने हाल-हाल में सीखा था और उसको लेकर मैं काफी उत्साहित था। लेकिन मेरे सारेऔरऔर भी
बिजनेस दमदार तो होगा बेड़ा पार
तमाम विशेषज्ञ कहते हैं कि स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश बचकर करना चाहिए क्योंकि वे बहुत रिस्की होती हैं। लेकिन रिस्की होती हैं, तभी तो ज्यादा रिटर्न देती हैं। असल बात है कि कंपनी छोटी हो या बड़ी, अगर उसका बिजनेस दमदार है और आपको उसकी प्रगति पर यकीन है तो उसके शेयर का देर-सबेर बढ़ना तय है। छोटी कंपनी का शेयर ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि वही कंपनी एक दिन बड़ी हो जाएगी। तथास्तु में एक और स्मॉल-कैप कंपनी…औरऔर भी
शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग के पांच सबक
दोस्तों! अगले हफ्ते सोमवार से शनिवार तक हम शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग के तमाम बुनियादी पहलुओं को लेख के रूप में पेश करते रहेंगे क्योंकि हम यह आदत खुद डालना और आपको भी डलवाना चाहते हैं कि हर दिन, हर हफ्ते ट्रेडिंग करना ज़रूरी नहीं है। 1 मई, सोमवार को बाज़ार बंद है तो ट्रेडिंग बुद्ध में सलाह का अगला सिलसिला 2 मई, मंगलवार के कॉलम से शुरू होगा। लेकिन आप सब्सक्राइबरों को कोई नुकसान न हो,औरऔर भी





