उठती ज्वाला और गिरते चाकू को पकड़ने की कोशिश कभी ना करें। शेयर बाज़ार में ऐसा एडवेंचर दिखाना उसी तरह है कि आप शेर से लड़ जाएं और शेर आपको खा जाए। इसलिए ट्रेडिंग में हमेशा ‘2% और 6% के अकाट्य मंत्र’ का पालन करना ज़रूरी है। हर सौदे में पहले से स्टॉप-लॉस लगाकर चलें। एक सौदे में 2% से ज्यादा घाटा नहीं और महीने में कुल 6% का घाटा लग गया तो पूरे महीने ट्रेडिंग से तौबा। ध्यान रहे कि ट्रेडिंग पूंजी हमेशा बचाकर चलना है। वो डूब गई तो आप कुछ नहीं कर सकते। साथ ही उधार के धन पर कभी ट्रेड न करें। अब शुक्रवार का अभ्यास…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
