करें अमीरों का भला, कहें गरीब-नवाज़!

मोदीराज में अडाणी और अम्बानी की संपत्ति देश के जीडीपी से भी ज्यादा रफ्तार से बढ़ी है। यही नहीं, देश में एक अरब डॉलर (₹9500 करोड़) से ज्यादा दौलत वाले अमीरों की संख्या पिछले पांच साल में 237 से बढ़कर 391 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसमें 27 डॉलर अरबपति तो इसी साल 2026 में जुड़े हैं। डॉलर अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में अमेरिका व चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। स्विटज़रलैंड की संस्था यूबीएस ग्लोबल की वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस वक्त 9.4 लाख डॉलर मिलियनेयर है जिनकी दौलत 9.5 करोड़ रुपए से ज्यादा हैं। दूसरी तरफ देश में 81.35 करोड़ लोग सरकार से हर महीने मिलनेवाले पांच किलो मुफ्त राशन के मोहताज़ है। अमीर-गरीब की बढ़ती यह खाईं सरकार की नीतियों का नतीजा है। फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह दिखाने में लगे हैं कि वे गरीब-नवाज़ और कृपा-निधान हैं। वे हर मंच से इसे दोहराते हैं। पहले नीति आयोग ने रिपोर्ट निकाली कि 2013-14 से 2022-23 के बीच 24.82 करोड़ भारतीयों को मल्टी डायमेंशनल गरीबी से बाहर निकाल लिया गया। अब विश्व बैंक की रिपोर्ट आ गई कि भारत की आबादी में क्रयशक्ति समता के आधार पर दिन में 3 डॉलर से कम में गुजारा करने वालों का हिस्सा 2011 से 2023 के बीच 27.1% से घटकर मात्र 2.6% पर आ चुका है। तालियां! अब बुधवार की बुद्धि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field