सच सब जानते, झूठ के लिए अभियान!

खैर ख़ून खांसी खुसी, बैर प्रीति मदपान। अनेक ऐसे सच हैं जिनको छिपाया नहीं जा सकता, जिनकी परदादारी नहीं हो सकती। हर कोई जानता है कि पिछले बारह सालों में गौतम अडाणी की दौलत 21.5 गुना और मुकेश अम्बानी की दौलत 4.9 गुना हो गई। इसी दौरान देश का जीडीपी 3.05 गुना ही हुआ है। साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन 18-18 घंटे किसके लिए काम और किसका भला कर रहे हैं। दुनिया-जहान को सब पता है। किसी को बताने की ज़रूरत नहीं। हां, बार-बार डंका पीटने की ज़रूरत यह है कि मोदी सरकार देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे उद्यमियों और नौजवानों के लिए काम कर रही है, मां भारती के विकास के लिए काम कर रही है। अभी करनी नहीं, कथनी का ढिढोरा पीटने का अमृतकाल चल रहा है। सफेद झूठ फैलाने में सरकार की मदद कर रहे हैं अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक जैसे संस्थान। ये संस्थान युधिष्ठिर की तरह सच बोलते हैं। लेकिन खुद ही ‘नरो वा कुंजरो वा’ पर शंख बजाकर सच को सात परत नीचे दबा देते हैं। उनको पता है कि विश्व पटल पर देश की अपनी मुद्रा में विकास दर का कोई मतलब नहीं होता। अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है। फिर भी वे भारत को सबसे तेज़ बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हैं, जबकि डॉलर में इसकी विकास दर बहुतों से कम मात्र 3.6% चल रही है। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field