स्वर्ण भंडार 8.25 अरब डॉलर कैसे घटा

सवाल यह है कि जब हमारे जीडीपी की रीयल विकास दर बम-बम कर रही है, 2025-26 में अंतिम से ठीक पहले के अनंतिम अनुमान के मुताबिक वो 7.7% रही है और इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी 7.2% और 2024-25 में 7.1% बढ़ा है, तब विदेशी निवेशक और देशी-विदेशी कंपनियां भारत छोड़कर भाग क्यों रही हैं? चालू खाते के घाटे के साथ ही पूंजी खाता इस कदर क्यों घाटे में आ रहा है कि भुगतान संतुलन का संकट पैदा होने लगा है? हल्ला मचा कि रिजर्व बैंक ने देश का सोना बेचकर विदेशी मुद्रा जुटाई है। बाद में रिजर्व बैंक ने इसका खंडन किया और ब्लूमबर्ग ने भी खबर वापस ले ली। लेकिन रिजर्व बैंक के खुद के डेटा के मुताबिक इस साल 8 मई से 29 मई के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल सोने का मूल्य 120.853 अरब डॉलर से घटकर 112.60 अरब डॉलर रह गया है। आखिर यह 8.253 अरब डॉलर की कमी कैसे आई? यह 6.83% की कमी है, जबकि इस दौरान सोने का मूल्य 4704 डॉलर से 3.51% घटकर 4539 डॉलर प्रति औंस हुआ है। ऐसे में हमारे स्वर्ण भंडार के मूल्य में 3.32% की अतिरिक्त कमी क्यों? रिजर्व बैंक को बताना चाहिए कि 31 मार्च 2026 तक उसके स्वर्ण भंडार में 880.52 टन सोना था तो 29 मई 2026 को कितना है? आखिर क्या है जिसकी परदादारी है? अब मंगलवार की दृष्टि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field