सब चढ़े डॉलर पर, रुपया फिसलता रहा

दुनिया में छिड़े युद्ध जैसे बाहरी कारक और देश के भीतर मुद्रास्फीति, चालू खाते व पूंजी खाते जैसे घरेलू कारक यकीनन रुपए के गिरने की वजह बनते हैं। लेकिन हमें इस बार रुपए के लगातार गिरते जाने की वजह को समझने के लिए दूसरे कारकों पर भी गौर करना होगा। ध्यान दें कि जनवरी से दिसंबर 2025 तक दुनिया की छह मुद्राओं की बास्केट के सापेक्ष डॉलर की शक्ति को नापनेवाला डॉलर सूचकांक 108.09 से गिरकर 98.25 पर आ गया। लेकिन इसी दौरान रुपया मजबूत होने के बजाय प्रति डॉलर 85.70 से कमज़ोर होकर 89.91 हो गया। अभी डॉलर महंगा होते-होते 95 रुपए के पार जा चुका है। जनवरी से दिसंबर 2025 तक रुपए की चाल दुनिया के विकसित और उभरते या विकासशील देशों की मुद्राओं से विपरीत दिशा में चली। उस दौरान थाईलैंड की बाट, चीन की युआन, कोरिया की वॉन, ताईवानी डॉलर, ब्राज़ील की रियाल, मेक्सिको की पेसो, ब्रिटेन की पौंड और यूरोप की मुद्रा यूरो, सब की सब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुईं। गिरावट में भारतीय रुपए का साथ केवल दो मुद्राओं ने दिया – इंडोनेशिया का रुपैया और वियतनाम का डोंग। लेकिन साल 2025 में वियतनाम का निर्यात करीब 17% और इंडोनेशिया का निर्यात 5.61% बढ़ा है, जबकि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का माल निर्यात मात्र 0.93% बढ़ा है। अब मंगलवार की दृष्टि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field