सरकार चुप, भांट गिनाते नायाब बहाने!

दुनिया में भारत के दो पायदान नीचे गिरकर छठी अर्थव्यवस्था बन जाने पर सरकार के सन्नाटा खींचने का तुक समझ में आता है। वो अप्रिय सच को कभी भी स्वीकार नहीं कर सकती। लेकिन जिस तरह मीडिया का स्वतंत्र व निष्पक्ष कहा जानेवाला हिस्सा भी इस पतन पर एक से एक नायाब बहाने निकालकर सामने लाया है, वो एकदम बेतुका है। लगता है कि वो खुद ही सरकार का अघोषित प्रवक्ता बन गया है। उसका तर्क है कि अगर नई सीरीज़ में जीडीपी का आकार ₹357.14 लाख करोड़ से घटाकर ₹345.47 लाख करोड़ न किया गया होता और डॉलर के बरक्स रुपया कमज़ोर न हुआ होता तो भारत पांचवीं से गिरकर छठी नहीं, बल्कि उठकर चौथी अर्थव्यवस्था बन ही गया होता। इन सरकारी भांटों को बता दें कि आईएमएफ ने भारत के जीडीपी की गणना में डॉलर की विनिमय दर 88.5 रुपए रखी है, जबकि यह दर दिसंबर 2025 से लगातार 90 रुपए से ऊपर चल रही है और वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन 31 मार्च 2026 को 93.48 रुपए थी। खैर, जीडीपी का पुराना आकार ₹357.14 लाख करोड़ और विनिमय दर 88.50 रुपए ही लें, तब भी भारत का जीडीपी 2025-26 में 4.03 ट्रिलियन डॉलर ही निकलता और ब्रिटेन, जापान व जर्मनी हम से ऊपर ही होते। 95 रुपए तक पहुंची वास्तविक विनिमय दर तो कचूमर ही निकाल देती। अब बुधवार की बुद्धि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field