जीडीपी का थोथा चना बाजे है अब घना

ठगों का गिरोह अंततः भोले-भाले लोगों को झूठ पिलाने में सफल हो गया। गोएबल्स के हज़ारों बार बोले गए झूठ को अंततः सभी ने सच मान लिया। अब तो आम लोग ही नहीं, बड़े-बड़े विद्वान और मोदी सरकार के राजनीतिक विरोधी भी मान बैठे हैं कि भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्दी ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसलिए लोककभा में जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 4.5 ट्रिलियन डॉलर की हो चुकी है तो विपक्ष से लेकर जागरूक मीडिया तक कोई सवाल नहीं उठाता। यह अलग बात है कि मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके अरविंद सुब्रमण्यन ने दो अन्य अर्थशास्त्रियों अभिषेक आनंद और जोश फेलमान के साथ मिलकर बाकायदा विस्तृत लेख लिखा है जिसमें स्थापित किया गया है कि भारत के आर्थिक विकास की सालाना दर साल 2005 से 2011 तक 1% से 1.5% कम आंकी गई है, जबकि साल 2012 से 2023 तक इसे सालाना 1.5% से 2% बढ़ाकर पेश किया गया है। अगर इस आकलन के हिसाब से देश के जीडीपी की सालाना विकास को एडजस्ट या समायोजित कर दिया जाए तो पिछले दो दशकों की अलग सच्चाई सामने आती है। वो यह कि देश ने वैश्विक वितीय संकट में भी बेहतर काम किया, जबकि मोदीकाल में काम कम, हवाबाज़ी ज्यादा हुई है। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field