तेज़ धार है नौजवान कोंपलों की आह में!

हमारे विशाल देश भारत में रोज़गार की समस्या विकट सच्चाई है। इसे सुलझाना विकास की किसी भी रणनीति के केंद्र में होना चाहिए। लेकिन 2047 तक विकसित भारत का नारा उछाल रही मोदी सरकार इसे महज जुमले या हवाबाज़ी से हल करने का स्वांग रच रही है। हमारी आबादी की मीडियन या मध्यमान आयु मात्र 28 साल है। हमें यह भी समझना होगा कि लोग सरकार से नौकरियां नहीं, बल्कि ऐसी नीतियां चाहते हैं जिनसे रोज़ी-रोज़गार के मौके बढ़ें। मुठ्ठी भर ज्यादा पढ़े-लिखे लोग ही सरकारी नौकरियों के चक्कर में पड़ते हैं और आरक्षण के लिए मारा-मारी करते हैं। बाकी ज्यादातर लोग अपना काम-धंधा खुद कर लेते हैं। हमारी श्रम शक्ति का बड़ा हिस्सा कृषि के अलावा अनिगमित या असंगठित क्षेत्र में काम करता है। अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों के 2025 के सालाना सर्वेक्षण के मुताबिक इस उद्यमों की संख्या साल भर में 7.34 करोड़ से बढ़कर 7.92 करोड़ हो गई है। अभी इनमें कुल 12.8 करोड़ लोग रोजगार पा रहे हैं। लेकिन इन उद्यमों में उत्पादकता से लेकर नए रोजगार तक घट रहे है। साथ ही नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के मुताबिक देश में ह्वाइट कॉलर जॉब के बढ़ने की दर 2020 के 11% से घटकर अब मात्र 1% रह गई है। एआई के पहले की यह हाल है। आगे क्या होगा, क्या पता? सरकार को टैक्स देनेवाले 4.5 करोड़ लोग तक हैरान-परेशान हैं। अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field