सब नया व अपडेट, मगर रोज़गार नहीं!

देश में 1991 के आर्थिक उदारवाद की शुरुआत के तीन-चार साल बाद ही कुछ जन-पक्षधर अर्थशास्त्रियों ने कहा था कि जीडीपी की गणना में कितने भी डिफ्लेटर शामिल कर लिए जाएं और मुद्रास्फीति के प्रभाव को खत्म कर लिया जाए, लेकिन चूंकि वो उत्पादन पर ही ज्यादा फोकस करता है, इसलिए अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर नहीं पेश करता। उनका कहना था कि जीडीपी की गणना में उत्पादन और मुद्रास्फीति जितना ही महत्व बेरोज़गारी की स्थिति को दिया जाना चाहिए। असल में अमेरिका, यूरोप व जापान जैसे दुनिया के तमाम विकसित जीडीपी की गंणना से लेकर आर्थिक व मौद्रिक नीतियों के निर्धारण में बेरोज़गारी के अद्यतन डेटा को पूरा महत्व देते हैं। अमेरिका में तो हर महीने की 5 तारीख से पहले ठीक पिछले में रोज़गार व बेरोज़गारी का संपूर्ण डेटा सरकार का श्रम ब्यूरो सार्वजनिक रूप से अपनी वेबसाइट पर जारी कर देता है। लेकिन अपने यहां न तो अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह और न ही एनटायर पॉलिटिकल साइंस के स्वघोषित डिग्रीधारी नरेंद्र मोदी की सरकार ने बेरोज़गारी के डेटा को बराबर अपडेट करने और उसे जीडीपी की गणना में शामिल करने की ज़रूरत समझी। 12 फरवरी को मुद्रास्फीति को नया आधार दे दिया गया और 27 फरवरी को जीडीपी को। औद्योगिक मूल्य सूचकांक मई से नया हो जाएगा। मगर रोज़गार नहीं। अब बुधवार की बुद्धि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field