अपने बाज़ार में दो तरह के प्रोफेशनल ट्रेडर सक्रिय हैं। एक वे जो वित्तीय बाजार के अब तक ढूंढे गए नियमों की गहरी अंतर्दृष्टि रखते हैं, जिन्होंने अभ्यास से एक तरह का बुद्धत्व हासिल कर लिया है और कम से कम जोखिम में अधिक से अधिक फायदा कमाने के सौदे चुनते हैं। दूसरे तरह के प्रोफेशनल ट्रेडर धंधेबाज़ है। वे प्रवर्तकों और ऑपरेटरों से मिलकर झुनझुना बजाते हैं और गंदा खेल खेलते हैं। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

रिटेल ट्रेडर जब तक प्रोफेशनल ट्रेडर की तरह सोचते और काम नहीं करते, तब तक वे औरों का शिकार बनते रहेंगे। बाज़ार के घाघ उनकी लालच, अस्थिरता, अज्ञान व सहजता का फायदा उठाते रहेंगे। वैसे, प्रोफेशनल ट्रेडर बनना कोई मुश्किल नहीं है। उसी तरह जैसे साइकिल, कार या ट्रक को चलाने में शुरू में कठिनाई आती है, पर बाद में आसान हो जाता है। नियम समझें, तब मैदान में उतरें और अभ्यास करें। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

प्रोफेशनल हर बात पर उछलते नहीं। हर खबर पर प्रतिक्रिया नहीं दिखाते। वे जानते हैं कि कहां तक उनका कितना वश चलेगा। वे निर्णय लेते हैं। गेंद माफिक हुई तो ठोंकते हैं। अन्यथा, छोड़ देते हैं। दो-चार साल बाजार में रहने के बाद वे भावनाओं के वशीभूत नहीं होते। इसलिए बाज़ार कभी उनसे नहीं खेल पाता, वे बाज़ार से खेलते हैं। वे बाज़ार की ताकत जानते हैं, इसलिए उससे जबरन पंगा नहीं लेते। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

हाथी को महावत ही संभाल पाता है। आम इंसान पास फटक जाए तो हाथी शायद उसे रौंद डाले। शेयरों की ट्रेडिंग में मुंह उठाकर कूद पड़े रिटेल ट्रेडरों का यही हाल होता है। कहावत बन जाती है कि यहां तो 95% लोग कमा ही नहीं सकते। लेकिन प्रोफेशनल ट्रेडर इसी बाज़ार से कमाते हैं। घर-परिवार चलाने के साथ ही भरपूर मजे करते हैं। मन करने पर देश-विदेश की सैर करने निकल पड़ते हैं। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

हम अपनी सोच सही कर लें तो शेयर बाज़ार हमें कभी निराश नहीं करेगा। यहां न ट्रेडिंग और न ही लंबे निवेश में अधीरता चलती है। सीधी-सी बात है कि भयंकर डर व दुविधा की स्थिति में बाज़ार से दूर रहना चाहिए। चार दिन में बाज़ार खत्म नहीं होने जा रहा। वो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता जाएगा। याद रखें, बाज़ार तभी मूर्खों की तरह बर्ताव करने लगता है जब लोग मूर्खता में सौदे करते हैं। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

रिटेल ट्रेडर बड़े अधीर होते हैं। वे चंद सूचनाओं को जोड़कर फटाफट निर्णय ले लेते हैं, जबकि प्रोफेशनल सारे डेटा पर काफी सोच-समझ और सारी प्रायिकताओं की गणना करने के बाद फैसला लेते हैं। बाज़ार अनिश्चितता से घिरा हो तो वे बाज़ार से दूर रहते हैं। वे किसी पिनक, आदत या झटके के लिए नहीं, नोट कमाने के लिए ट्रेडिंग करते हैं। वहीं, रिटेल ट्रेडरों पर अक्सर ट्रेडिंग का नशा सवार रहता है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

हमें अपने सोचने का सहज तरीका बदलना है क्योंकि जो सहज है, उसमें तमाम गांठें व पूर्वाग्रह हैं। उनसे मुक्त होकर हमें हकीकत में जो हो रहा है, उसे जानना, देखना है। पहले यह देखें कि सचमुच क्या हुआ और उसका क्या असर हुआ। फिर यह समझें कि जो हुआ, वैसा क्यों हुआ। हमारे आसपास बहुत सारी अप्रत्याशित चीज़ें घटती रहती हैं। हमें उन्हें देख-समझकर अपनी समझ को अपडेट करते रहना पड़ेगा। अब परखें बुध की बुद्धि…औरऔर भी

हमें बाज़ार में भविष्यवक्ता के माइंडसेट से नहीं उतरना चाहिए। कल क्या होगा, इससे कमाई नहीं होती क्योंकि ऐसे जाननेवाले हज़ारों होते हैं। फिर, हमें कल के लिए सौदा तो आज ही करना है। इसलिए अभी जो बाज़ार में हो रहा है, हम उसे कायदे से समझ लें तो ट्रेडिंग से अच्छा कमा सकते हैं। यहां सचमुच कमानेवाले लोग पल-पल की चाल पर कमाते हैं। बाकी, कल की बात करनेवाले लफ्फाज़ी करते हैं। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

अकेली एक ज़िंदगी और दिमाग का भरोसा नहीं कि कल क्या होगा। मगर लोगबाग उस शेयर बाज़ार के बारे में पूछते हैं कि अगले एक साल में कहां जानेवाला है जहां लाखों ज़िंदगियां और दिमाग लगे हैं। मजे लेनेवालों के लिए यह रवैया चलता है। लेकिन जो लोग ट्रेडिंग से कमाना चाहते हैं, उन्हें भविष्य का जानने का यह शगल छोड़ना पड़ेगा। अन्यथा, यह उहापोह उनके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसका देगी। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

जब हम बाज़ार के अंतर्निहित रिस्क को इतना समझ लेते हैं कि ड्राइविंग की सावधानियां की तरह वो हमारे अवचेतन में बैठ जाता है, तभी हम दरअसल ट्रेडिंग की रिंग में उतरने लायक बनते हैं। जाहिर है कि यह लायकी किनारे बैठकर नहीं आ सकती। लेकिन जब तक हम इस समझ तक नहीं पहुंचते, तब तक हमें ज्यादा ही सावधान रहना पड़ता है। नहीं तो सावधानी हटते ही दुर्घटना हो जाती है। अब करें शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी