क्या शेयर बाज़ार की मौजूदा बढ़त में बहुत सारे लोग कमा रहे हैं? जवाब है कतई नहीं। सच कहा जाए तो इस बढ़त में कमानेवालों की संख्या मुठ्ठीभर होगी। बाज़ार जब गिरने लगेगा, तब तो गिरावट से कमानेवालों की संख्या और भी कम होगी। कारण, गिरावट में शॉर्ट सेलिंग से बड़े ही कमाते हैं। आम ट्रेडर सोचते हैं कि ऑप्शंस खरीदकर वे कमा लेंगे। लेकिन गिरावट में ऑप्शंस बेचनेवाले कमाते हैं, खरीदनेवाले नहीं। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

बाज़ार बराबर बढ़ता और नई ऊंचाइयां छूता जा रहा है। हर कोई चहक रहा है। लेकिन अभी जितना बढ़ा है, उसका आधा भी गिर जाए तो बढ़ने की सारी खुशी काफूर हो जाएगी। वित्तीय बाज़ार में लोगों का सामान्य मनोविज्ञान है कि घाटा खाने की तकलीफ मुनाफे की खुशी से दोगुनी होती है। किसी शेयर में 2% स्टॉप-लॉस लगने का दुख दूसरे शेयर में 4% बढ़ने के सुख को पटरा कर देता है। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

इस समय शेयर बाज़ार में दो तरह के ट्रेडर/निवेशक सक्रिय हैं। एक वे जिन्होंने एकदम आक्रामक अंदाज़ अपना रखा है। लगता है कि इन्हें कुछ गंवाने का डर-भय है ही नहीं। दूसरे वे हैं जो बहुत सावधानी से फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। आक्रामक अंदाज़वाले हर दिन बाज़ार में धन डालते जा रहे हैं, वहीं सावधानी बरतनेवाले मौका मिलने ही थोड़ा-थोड़ा बेचकर निकलते जा रहे हैं। आखिर सही व संतुलित रास्ता क्या है? अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

बाज़ार ऐसी ऊंचाई पर है जहां बहुतों को डर लगता है कि कभी भी धराशाई हो सकता है। लेकिन कुछ ऑपरेटरों और संस्थाओं की खरीद बराबर जारी है और हर दिन सेंसेक्स व निफ्टी नया शिखर बना रहे हैं। लगता है कि अब सेंसेक्स को 40,000 तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। बस, 14-15% ही तो बढ़ना है। मुमकिन है कि बजट तक या उससे बाद यह कमाल-धमाल हो जाए। अब परखते हैं सोमवार का व्योम…औरऔर भी

अहम सवाल। कमज़ोर अर्थव्यवस्था के बीच लगातार चढ़ते बाज़ार में कैसे ट्रेड करें? एक तरीका यह है कि ट्रेडिंग से परहेज़ करें, कैश संभालकर रखें और चुनिंदा मजबूत कंपनियों में लंबे निवेश का मौका पकड़े। दूसरा तरीका यह है कि ट्रेडिंग की अवधि पांच-दस दिन से घटाकर दो-चार दिन की कर दें। तीसरा तरीका है कि पांच-दस आजमाई हुई कंपनियों में ही ट्रेड करें और बहुत ज्यादा उधर-उधर हाथ-पैर न फैलाएं। अब करते हैं शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

बढ़ते बाज़ार में लहरों के हिसाब से नीचे आने पर खरीदने का सौदा बहुत कारगर नहीं होता। जब शेयर बराबर नया उच्चतम स्तर बना रहे हों, तब ब्रेकआउट ट्रेड ही सबसे कारगर रणनीति होती है। रोज़ाना के भावों के चार्ट पर उठते त्रिभुज का पैटर्न ब्रेकआउट की दस्तक देता है, लेकिन किसी भी हालत में ऊपर और नीचे आने की प्रायिकता 50:50 से बेहतर नहीं होती। मतलब ट्रेड करना बहुत-बहुत रिस्की होता है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

जब बाज़ार चढ़ान पर हो तो गिरे हुए शेयरों में ट्रेड करना अक्सर घाटे का सौदा साबित होता है। यह अलग बात है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल तगड़ा हो और वो हर कोण से मजबूत हो तो देर-सबेर उसके शेयर का बढ़ना तय है। ऐसा ही हाल इस समय तमाम फार्मा कंपनियों का है। लेकिन इनमें दीर्घकालिक निवेश करना ज्यादा लाभदायी होगा, जबकि ट्रेड करने पर फंसान हो सकती है। अब आजमाते हैं बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

मानते हैं कि जो चढ़ा है, वह गिरेगा ज़रूर। लेकिन शेयर बाजार में यह धारणा पूरी तरह लागू नहीं होती। मजबूत कंपनियों के शेयर चढ़े तो चढ़ते चले जाते हैं, जब तक उनमें कोई बहुत खराब खबर नहीं आती। कमज़ोर कंपनियों के शेयर भी सटोरियो के हाथ से चढ़े तो गिरने में बहुत वक्त लगाते हैं। वहीं, कमज़ोर कंपनियों के शेयर गिरे तो गिरते चले जाते हैं। गिरा उठता नहीं, बढ़ा गिरता नहीं। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

हमारे शेयर बाज़ार का हाल इस समय निराला है। हर दिन औसतन 150-200 कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते का नया उच्चतम स्तर बना रही है तो मात्र 5-10 न्यूनतम स्तर। मसलन, शुक्रवार को एनएसई में 146 शेयरों ने नया शिखर बनाया तो केवल चार ने तलहटी पकड़ी, वो भी बेहद झंडू-झाप स्क्रिप्स ने। ऐसे में बड़ी मुश्किल है कि कौन-से शेयर पकड़े जाएं जिनमें बढ़ने की भरपूर गुंजाइश अभी बाकी हो। फिलहाल देखते हैं सोमवार का व्योम…औरऔर भी

शेयर बाज़ार में विदेशी संस्थाओं व एलआईसी से ज्यादा निवेश म्यूचुअल फंडों ने कर रखा है। म्यूचुअल फंडों में ज्यादातर रिटेल निवेशक ही नामा लगाते हैं। यह भी सच है कि वे जितनी तेज़ी से बाज़ार में घुसते हैं, उतनी ही तेज़ी से बाहर भी निकलते हैं। ज़रा-सी विपरीत हलचल उनमें घबराहट का तूफान पैदा कर देती है। विदेशी संस्थाएं तो ऋण-प्रपत्रों में सुरक्षित हैं। तब अकेली एलआईसी बाज़ार को कैसे बचा पाएगी? अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी