आपको शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग से प्रतिमाह कम से कम एक लाख रुपए कमाने हैं। अमूमन बीस दिन की ट्रेडिंग का मतलब, औसतन 5000 रुपए प्रतिदिन। हर दिन एक जैसा नहीं होता तो किसी दिन ज्यादा भी कमाना पड़ेगा। किसी भी स्तर की ट्रेनिंग, किसी गुरु की कृपा या किस्मत से यह नहीं मिलेगा। यह आपके सिस्टम, अनुशासन व सजगता से मिलेगा। द्रोणाचार्य बहाना हैं। एकलव्य को खुद अभ्यास से पारंगत बनना होगा। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

शेयर बाज़ार और ट्रेडिंग को 100% देने का क्या व्यावहारिक मतलब है? यही कि शेयर बाज़ार के चेहरे, चाल व चरित्र को अच्छी तरह समझते रहना। जीवन का यह मंत्र अपने मन में गहरे पैठा लें कि कुछ भी अकारण नहीं होता। जो हुआ, उसका कोई न कोई कारण ज़रूर होता है। शेयर के भाव बढ़े या गिरे तो उसका कोई न कोई कारण ज़रूर रहा होगा। तहकीकात से सही कारण तलाशते/जानते रहें। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

शत-प्रतिशत फोकस ट्रेडिंग पर नहीं रहा और मन-बुद्धि को नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम या टीवी चैनलों की सनसनी पर दौड़ाते रहे तो शेयर बाज़ार इसकी पूरी कीमत वसूल लेगा। याद रखें कि यह परीक्षा नहीं, स्पर्धा है। वैसे भी अब 99% पर ही कट-ऑफ लिस्ट बनने का ज़माना है। रत्ती भर भी पीछे तो कोई दूसरा बाज़ी मार ले जाएगा। फिर शेयर बाज़ार तो 100% ही मागता है। इसमें 99% से काम नहीं चलता। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

अगर आपने अपने मन को साध लिया, भावनाओं पर लगाम लगा ली और खुद को शांत, अनुशासित व व्यवस्थित बना लिया तो समझ लीजिए कि आपने आधी लड़ाई जीत ली। दरअसल, शेयर बाज़ार से अच्छा कमाना है तो आपके अंदर कोई विचलन नहीं होना चाहिए। पूरा फोकस अगर ट्रेडिंग के प्रोफेशन पर नहीं रहेगा तो आप बराबर हर महीने एक-डेढ़ लाख रुपए नहीं कमा पाएंगे ताकि परिवार का भरण-पोषण अच्छी तरह हो जाए। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

राकेश झुनझुनवाला का नाम सुना ही होगा। जबरदस्त जोड़-तोड़ वाला शख्स। लेकिन बाज़ार में दसियों हजार ट्रेडर विशुद्ध रूप से अपने हुनर से कमाते हैं। इन्हीं में से एक हैं ईनाम सिक्यूरिटीज़ के संस्थापक वल्लभ भंसाली। बेहद शांत व व्यवस्थित। सालों से विपश्यना करते हैं। विपश्यना, बुद्ध द्वारा खोजी वह विद्या जिससे मन को एकाग्र कर जो जैसा है, उसे वैसा देखने की दृष्टि मिलती हैं। बाज़ार से कमाने में बड़ी उपयोगी दृष्टि। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

आपको शेयर बाज़ार का प्रोफेशनल ट्रेडर बनना है तो बेहद अनुशासित व वैज्ञानिक सोच वाला बनना पड़ेगा। किसी की नकल से यहां अकल नहीं आ सकती। आपको अपनी विशेषताओं को समझकर उसी हिसाब से खुद का ट्रेडिंग सिस्टम विकसित करना होगा। भावनाओं के संवेग को हमेशा किनारे रखना होगा। शतरंज के खिलाड़ी की तरह हमेशा बुद्धि पर भरोसा रखना होगा। रिटेल ग्राहक की झपट्टामार प्रवृत्ति के बजाय थोक व्यापारी की सोच रखनी होगी। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

आपका मुकाबला लाखों हुनरमंद, अनुभवी व सुविधा-सम्पन्न ट्रेडरों से है। इस बाज़ार में जो उन्नीस पर बीस पड़ेगा,  वही कमाएगा। अगर आपको लगता है कि यूं ही टहलते हुए जाएंगे और इन्ट्यूशन या किसी टिप्स की बदौलत उस्ताद शेर के जबड़े से शिकार छीन लेंगे तो यह आपकी गलतफहमी है। तय करें कि शेयर बाज़ार के किस हिस्से में आप दूसरों पर भारी पड़ सकते हैं और उसके अनुरूप अपनी धार विकसित करें। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

शेयर बाज़ार में लाखों सुलझे और अनुभवी ट्रेडर हैं। सबके पास कंप्यूटर, स्मार्ट-फोन व टैबलेट जैसे टूल्स हैं। अच्छी स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन। चार्टिंग का बेहतरीन सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर का बड़ा-सा स्क्रीन। राकेश झुनझुनवाला ने तो पूरा कमरा ही बनवा रखा है जहां दीवार पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर तमाम शेयरों की लाइव चाल दिखती रहती है। अल्गोरिदम का खेल भी ट्रेडरों का पता होता है। सभी दूसरे का धन खींचने में लगे हैं। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

शेयर बाज़ार के लिए यह संधि-सप्ताह है। चार दिन साल 2020 के। एक दिन साल 2021 का। चाहें तो पुरानी गलतियां पुराने साल में छोड़कर नए साल की नई शुरुआत इसी हफ्ते कर सकते हैं। याद रखें कि शेयर बाज़ार ऐसी जगह है जहां न्यूटन जैसे वैज्ञानिक भी गच्चा खाते रहे हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हम न तो अपने भीतर हीनता-भाव रखें और न ही खुद के सर्वज्ञ होने का गुमान पालें। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

इस वक्त शेयर बाज़ार की हालत नाजुक है। अफवाह या किसी नकारात्मक खबर से उसे खुदा-न-खास्ता तगड़ा धक्का लगा तो संभालने के एफआईआई भी नहीं हैं। वे क्रिसमस की लंबी छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं। सरकार किसान आंदोलन से परेशान है। वहीं, पूंजी बाज़ार नियामक संस्था, सेबी सुस्त पड़ी है। पिछले कुछ महीनों में फ्रैंकलिन टेम्प्लेटन जैसे नामी म्यूचअल फंड और डेढ़ दर्जन ब्रोकरों के डिफॉल्ट हो गए। मगर सेबी शांत पड़ी रही। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी