अपनी कमियों और बाज़ार के सच को समझने की दृष्टि हासिल करने के बाद परखें कि यहां कौन सफल होते हैं और कितने लाख कोशिशों के बावजूद पिटते रहते हैं। दोनों से सीखें। लेकिन किसी रोल मॉडल या अकाट्य मंत्र के चक्कर में न पड़ें। हां, बाज़ार के दिग्गजों को ज़रूर पढ़ना चाहिए। मोटे तौर पर समझ लें कि भावनाओं व आवेग को किनारे रख बुद्धि का जितना इस्तेमाल करेंगे, उतना सफल होंगे। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

मकसद और लक्ष्य के बाद तीसरा कदम यह है कि आप सफलता का गहरा विज़न विकसित करें। बाज़ार में सफल होने के लिए कौन-कौन सी बातें ज़रूरी हैं। पूंजी के अलावा इसमें सबसे बड़े संसाधन खुद आप हैं। इसलिए बारीकी से समीक्षा करें कि आपकी कौन-सी कमज़ोरी सफलता हासिल करने में बाधा बन सकती है। उस पर ध्यान केंद्रित करें। अधिकतम कोशिश यह रहे कि हम बाजार के सच को साफ-साफ देख सकें। अब गुरु की दशा-दिशा…औरऔर भी

ट्रेडिंग का मकसद स्पष्ट करने के बाद उसके मद्देनज़र तय करें कि आपका लक्ष्य क्या है। यह लक्ष्य हवा-हवाई नहीं,  बल्कि आपकी अपनी सामर्थ्य व संसाधनों के भीतर होना चाहिए। वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग एक तरह का बिजनेस है और हर बिजनेस के लिए मेहनत के अलावा दूसरी सबसे ज्यादा ज़रूरी चीज़ होती है पूंजी। शेयरों की ट्रेडिंग में इस बाज़ार के लिए रखे कुल धन का 5% से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

वित्तीय बाजार में ट्रेडिंग की त्रिपक्षीय चुनौती का मुकाबला करना कठिन है। पर मुश्किल नहीं। इसे आत्म अनुशासन के सात कदमों से हम नाप सकते हैं। पहला कदम। आप साफ समझ लें कि ट्रेडिंग करने के पीछे आपका सामाजिक या पारिवारिक मकसद क्या है। अगर केवल अपने लिए ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तब मामला संगीन है क्योंकि ऐसी सूरत में आप कभी भी ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग करने के लती बन सकते हैं। अब मंगल की दृष्टि…औरऔर भी

गिरते हैं शह-सवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले। जीवन में वही सफल होते हैं जो चुनौतियां लेते हैं। जिन बूड़ा तिन पाइयां गहरे पानी पैठि। मैं बपुरा बूड़न डरा, रहा किनारे बैठि। वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग एक साथ हमें तीन मोर्चों पर चुनौती देती है। आर्थिक के साथ-साथ मानसिक व भावनात्मक स्तर पर। इसलिए इसे अपनाते वक्त बेहद सावधानी, लगन व मेहनत ज़रूरी है। अब परखते हैं सोम का व्योम…औरऔर भी

ट्रेडिंग में सफलता पानी है तो अपने फैसलों की नियमित समीक्षा करनी पड़ेगी। खासकर उन सौदों की जिनमें तगड़ी चोट लगी है। स्टॉप लॉस को चोट मानना मूलतः गलत सोच है। वह तो वित्तीय बाज़ार में ट्रेडिंग करने के बिजनेस की लागत है जिससे बचना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं। बाकी सौदों में देखना पड़ेगा कि आपने अनुशासन व ट्रेडिंग सिस्टम को कहां तोड़ा है। सिस्टम बनाए बिना ट्रेड करना आत्मघाती है। अब शुक्र का अभ्यास…औरऔर भी

बाहरी परिस्थितियों पर हमारा वश नहीं। लेकिन उन पर हमारी प्रतिक्रिया हमारे वश में है। बाढ़ सबको बहा ले जाती है। मगर कुशल तैराक उससे बच निकलते हैं। बांध टूट जाए तो पानी गांव के गांव तबाह कर देता है। लेकिन उसी पानी से बिजली भी बनाई जाती है। जो हालात का माकूल इस्तेमाल करते हैं, वे ही आखिरकार जीतते हैं। जीवन का यह सामान्य नियम वित्तीय ट्रेडिंग पर भी लागू होता है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

अगर ट्रेडिंग या जीवन के किसी भी क्षेत्र में आप अपने फैसलों व काम के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हैं तो यह एक तरह का पलायनवाद है। नियम-अनुशासन तोड़ने और खुद निर्धारित फ्रेमवर्क का पालन नहीं करने पर कामयाबी आपके हाथ से बाहर निकल जाएगी। ट्रेडिंग में यही चीजें तो आपको औरों से भिन्न करती और जीत दिलाती हैं। बाकी तो प्रायिकता का खेल है जो सबके लिए एकसमान काम करता है। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

सर्वमान्य सच है कि हम शेयर बाज़ार में जो भी सौदे करते हैं, उसके लिए आखिरकार खुद ही ज़िम्मेदार होते हैं। लेकिन यहां तो हर कोई सफलता का श्रेय खुद लेता है, जबकि नाकामी के लिए अपने अलावा हर किसी को दोषी ठहरा देता है। इंटरनेट सुस्त था, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म सही नहीं था, बीवी-बच्चों या कुत्ते ने परेशान कर रखा था, सलाह देनेवाला गलत निकला। दरअसल, लोगबाग गलत साबित होने से डरते हैं। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

शेयर बाज़ार को सामान्य बाज़ार की तरह मांग और सप्लाई पर चलनेवाला बाज़ार मान लें तो हमारी समस्या काफी सुलझ जाती है। लेकिन शेयर बाज़ार में मांग और सप्लाई को सही तरीके से कैसे पकड़ा जाए? जवाब है कि रोज़ाना या साप्ताहिक भावों के चार्ट पर उंगली सबसे ताज़ा भाव पर रखें और पीछे वहां तक ले जाएं, जहां से भाव गिरे या उठे थे। उठे थे मांग और गिरे थे सप्लाई पर। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी