खरीदने के सौदे ज्यादा होगे तो बाज़ार में सक्रियता बढ़ेगी। लेकिन इधर पूंजी बाज़ार नियामक संस्था, सेबी ने पहली मार्च के पीक मार्जिन की सीमा घटा दी है। पहले इंट्रा-डे में निफ्टी का एक लॉट करने के लिए कोई अपने ब्रोकर के पास डेढ़ लाख रुपए मार्जिन मनी रखता था तो वह दरअसल चार लॉट की पोजिशन बना सकता था। लेकिन अब सेबी के नए नियम के मुताबिक वह दोगुना या दो लॉट की ही पोजिशन बनाऔरऔर भी

इस समय देश में बाहर से आ रहे धन की कोई कमी नहीं। म्यूचुअल फंड भी बाज़ार में धन लगाने को आतुर हैं। लेकिन बाकी ट्रेडरों के पास धन की तंगी है। दो दिन पहले ही अन्य व्यापारियों, कॉरपोरेट इकाइयों व बिजनेस करनेवालों की तरह उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष के एडवांस टैक्स की आखिरी किश्त भरी होगी। सालाना 10,000 रुपए से ज्यादा की करदेयता वाले सभी लोगों को एडवांस टैक्स भरना होता है। इधर, पहली मार्च सेऔरऔर भी

बाज़ार भले ही ऊपर-नीचे होता रहे। लेकिन अमूमन प्रोफेशनल व बड़े ट्रेडर मार्च अंत तक शॉर्ट सेलिंग से परहेज़ करते हैं। असल में वे जिस तरह उधार पर धन लेकर बाज़ार में लगाते रहते हैं, वह सुविधा इस दौरान काफी कम हो जाती है। कहीं से उधार पर धन जुटाना मुश्किल हो जाता है। वित्त वर्ष का अंत होता है तो हर कोई अपना एकाउंट बराबर करने में लगा रहता है। ट्रेडर नया लोन लेने के बजायऔरऔर भी

वित्त वर्ष 2020-21 का आखिरी महीना। एक महीने से निफ्टी लगातार 40 से ज्यादा पी/ई पर ट्रेड हो रहा है केवल एक दिन 26 फरवरी को छोड़कर, जब वो 39.65 के पी/ई पर था। क्या हमारा शेयर बाज़ार कुछ ज्यादा ही फूल गया है और उसका गुब्बारा कभी भी फट सकता है? शायद नहीं, क्योंकि जब तक बाज़ार में धन आता रहेगा, तब तक वह फूलता ही जाएगा। अमूमन, वित्त वर्ष के आखिरी महीने में धन काऔरऔर भी

कितने शेयरों में ट्रेड करना है, इसे अपनी पूंजी व रिस्क क्षमता के मद्देनज़र पहले से तय कर लें। इससे इधर-उधर नहीं। 50-100 शेयरों में ट्रेड करने का अनुशासन बनाया है तो उसका दृढ़ता से पालन करें। अगर लालच में आकर 500 शेयरों का सौदा कर लिया और वह किसी वजह से उल्टा पड़ गया तो 50-50 के दस या 100-100 के पांट सौदों का मौका ही खाएगा, बल्कि पहले कमाए लाभ को भी चट कर सकताऔरऔर भी

फाइनेंस की दुनिया कभी रुकती नहीं। दुनिया के बाज़ारों पर नज़र रखते हुए सुबह-सुबह अंदाज़ लें कि आज बाज़ार की दशा-दिशा क्या रह सकती है। अगर पता न लग सके या बाज़ार अनुमान से उल्टी दिशा में चला जाए तो ट्रेडिंग न करें। दरअसल, रिटेल ट्रेडर के पास पूंजी और रिस्क लेने की क्षमता कम होती है। स्टॉक्स के लॉन्ग सौदे ही उसके लिए सुरक्षित होते हैं। इसलिए वह चाहकर भी शॉर्ट सेलिंग नहीं कर पाता तोऔरऔर भी

हर दिन ट्रेडिंग करना कतई ज़रूरी नहीं। मन अशांत या ज्यादा ही उत्साह से भरा हो, उस दिन ट्रेडिंग न करें। अचानक किसी दिन जमकर कमा/गंवा लिया तो अगले दिन ट्रेडिंग न करें क्योंकि सफलता/विफलता का झटका ऐसा संतुलन बिगाड़ सकता है कि आप जो जैसा है, उसे वैसा नहीं देख पाएंगे। घर में झगड़ा हुआ हो, उस दिन ट्रेडिंग न करें। बजट या मौद्रिक नीति जैसी खबरों, कंपनी के तिमाही नतीजों या डेरिवेटिव सौदों की एक्सपायरीऔरऔर भी

शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग से कमाने का मुख्य सूत्र है जो जैसा है, उसको वैसा ही जानना-समझना। इसके लिए खुद को सारे पूर्वाग्रहों, भावनाओं, धारणाओं या मान्यताओं के चंगुल से मुक्त करना पड़ता है। बस, इस सूत्र को साध लिया तो इंसान के अंदर की लड़कर जीतने की सहज प्रवृत्ति उसे सफलता के हर दांव-पेंच सिखा देती है। ट्रेडिंग में कामयाबी के लिए फाइनेंस में एमबीए या न्यूटन होना ज़रूरी नहीं। सीधा-सीधा अंकगणित है। वैसे भी हाल-फिलहालऔरऔर भी

वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग में कुशलता हासिल करने के लिए आपको बराबर अपने से ही युद्ध करना होता है। तब तक, जब तक आप अपने सहज आवेगों को देखने व परखने नहीं लगते और आपकी दृष्टि वस्तुगत व निरपेक्ष नहीं हो जाती क्योंकि ऐसा होने पर ही आप जो जैसा है, उसे वैसा ही देख पाएंगे। तब आपको यह भी समझ में आएगा कि हर दिन ट्रेडिंग करना ज़रूरी नहीं। समझ में आएगा कि ट्रेडिंग में दुस्साहसऔरऔर भी

हर बिजनेस की अपरिहार्य लागत होती है। खेती तक में बिना लागत लगाए आज कुछ नहीं होता। लेकिन बिजनेस के धुरंधर लोग भी जब वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग में उतरते हैं तो उन्हें लागत का होश ही नहीं रहता। वे समझते हैं कि इस बाज़ार की ट्रेडिंग में होशियारी से चलो तो सिर्फ कमाई ही कमाई है और मूर्ख व बावले लोग ही यहां घाटा उठाते हैं। बाद में उन्हें अहसास होता है कि स्टॉप-लॉस ही ट्रेडिंगऔरऔर भी