हमारा बाज़ार बराबर उस कगार तक खिसकता जा रहा है, जहां पर कोई नकारात्मक खबर आते ही निफ्टी व सेंसेक्स 10% से ज्यादा टूट सकते हैं। ऐसा होना लंबे समय के निवेशकों के लिए बड़ा सुखद होगा। लेकिन ट्रेडरों का क्या होगा? तब तो सारे स्टॉप-लॉस टूट जाते हैं। बाज़ार निकलने का मौका नहीं देता। इसीलिए नियम है कि शेयर बाजार में लगाने के लिए रखे धन का 5% ही ट्रेडिंग में लगाएं। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

अर्थव्यवस्था जब जमकर बढ़ रही हो, तब शेयर बाज़ार चढ़ता जाए तो उसके टिके रहने पर काफी हद तक भरोसा किया जा सकता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां जब देश की रेटिंग को निवेश के सबसे निचले पायदान से उठाने को तैयार न हों, तब बाज़ार की दशा-दिशा को लेकर हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। बता दें कि पिछले दस सालों में निफ्टी छह बार एक दिन में 10% से ज्यादा गिर चुका है। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र में अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर इसे बड़ी उपलब्धि बताया कि शेयर बाज़ार ने ऐतिहासिक ऊंचाई छू ली है। सेंसेक्स 31,000 और निफ्टी 9600 के पार जा चुका है। लेकिन पिछले के पिछले गुरुवार को ब्राज़ील का शेयर बाज़ार जिस तरह अचानक 10% से ज्यादा गिर गया था, वैसा अपने यहां हो गया तो! सोचिए कि क्या तब इसे सरकार की नाकामी माना जाएगा? अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

हमारे हिंदी समाज के सामने बचाने या निवेश करने से कहीं ज्यादा बड़ी समस्या कमाने की है। एक तो ज्यादातर लोग नौकरीपेशा नहीं हैं तो अपनी व अपने परिवार की हारी-बीमारी का इंतज़ाम खुद करना पड़ता है। आकस्मिकता कभी भी चपत लगा सकती है। तब बड़ी बचत भी कम पड़ जाती है। दूसरे, ईमानदारी से कमाना इतना मुश्किल है कि निवेश को लेकर सोचने की फुरसत नहीं मिलती। ऐसे में तथास्तु लाया है एक और निवेशयोग्य मौका…औरऔर भी

शेयर बाज़ार में अगर आप यह सोचकर आते हैं कि मैं दस लाख रुपए लगा रहा हूं और मुझे साल के अंत 400% रिटर्न चाहिए तो पक्का समझें कि बाज़ार आपको निचोड़ डालेगा। दरअसल, उसमें लाखों लोग, हज़ारों शक्तियां सक्रिय हैं। बाज़ार को अपने तरीके से काम करने दें। आप अपनी योजना के हिसाब से चलें। अगले आधे समय भी आपकी योजना सही बैठ गई तो आप ट्रेडिंग से ठीकठाक मुनाफा कमा लेंगे। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

स्टॉप-लॉस का मकसद है सौदा उल्टा पड़ने पर नुकसान को न्यूनतम रखना। लेकिन इसे तय करने का कोई पक्का फॉर्मूला नहीं। हालांकि हम वही सौदे चुनते हैं जिनमें 1.5-2% घाटे की आशंका होती है। लेकिन हकीकत में स्टॉप-लॉस का स्तर अलग-अलग स्टॉक के स्वभाव पर निर्भर करता है। भावों में ज्यादा उछलकूद या वॉलैटिलिटी होती है तो उनमें इसका स्तर ज्यादा होता है। पर हम ऐसे स्टॉक्स से दूर भी रह सकते हैं। अब गुरु की दशा-दिशा…औरऔर भी

स्टॉप-लॉस हिट हुआ तो हुआ। आपको अगले बीस साल तक बाज़ार में रहना है। इस दौरान स्टॉप-लॉस लगते रहेंगे। आपको उसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। पैसा बना तो बना, नहीं तो बाज़ार गया तेल लेने। ज़िंदगी आगे बढ़ती रहती है। आपको इस मनोविज्ञान के साथ ट्रेडिंग करनी चाहिए। इस धारणा के साथ बाज़ार में आते हैं तो खोएंगे कुछ नहीं, पाकर जाएंगे। याद रखें, ट्रेडिंग में सफलता का पैसे से कोई लेनादेना नहीं। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

यह समझें कि स्टॉप-लॉस एक तरह का बीमा है। हम स्टॉप-लॉस लगाते ही इस तरह हैं ताकि उसके हिट होने की नौबत न आए। लेकिन अगर खुदा न खास्ता हिट हो गया तो बड़े नुकसान से बच जाएं। दो-चार करोड़ की पॉलिसी खरीदने का मतलब यह नहीं कि हमें असमय मरना है, बल्कि यह कि अगर हम किसी आकस्मिकता में निपट लिए तो परिवार पर अचानक आर्थिक मुसीबत न आ जाए। अब समझते हैं मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

ज़नाब बोले: मेरे बाप बड़े बहादुर थे। जंगल में अकेले जाकर शेर से भिड़ गए। पूछा: फिर क्या हुआ तो बोले: शेर उन्हें मारकर खा गया। शेयर बाज़ार में भी ऐसे बहादुर ‘शहीदों’ की कोई कमी नहीं। आए दिन होते रहते हैं। ऐसे लोग स्टॉप-लॉस लगाने को अपनी तौहीन समझते हैं। दरअसल, इस मानसिकता में इंसान खुद को तुर्रमखां समझता है। लेकिन बाज़ार उनकी रत्ती भर भी परवाह किए बगैर चलता जाता है। अब सोम का व्योम…औरऔर भी

कुछ बातें गले में कंठी बांधकर लटका लेनी चाहिए। जैसे, शेयर बाज़ार का निवेश अनिश्चितता से भरा है। इसमें कुछ भी हो सकता है; और क्या-क्या हो सकता है, इसकी सटीक प्रायिकता तक आप नहीं निकाल सकते। यहां सब कुछ जानने का अहंकार जिस दिन भी आपके माथे पर सवार हुआ, समझें उसी दिन से आपके अंत की शुरुआत हो गई। सरलता व विनम्रता निवेश में सफलता की प्रमुख शर्त है। अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी