अर्थव्यवस्था की हालत खराब। कंपनियों के नतीजे भी कुछ उत्साह बढ़ाने वाले नहीं हैं। फिर भी शेयर बाज़ार कुलांचे मारता जा रहा है। निफ्टी व सेंसेक्स रोज़ नए ऐतिहासिक शिखर बना रहे हैं। वजह है कि विदेशी फंड, देशी म्यूचुअल फंड और एलआईसी जैसी संस्थाएं शेयर बाज़ार में खरीद पर खरीद किए जा रही हैं। इन्होंने 2017 में शेयर बाज़ार में क्रमशः 51,252 करोड़, 1.25 लाख करोड़ और 44,000 करोड़ रुपए डाले हैं। अब बुध की बुद्धि…औरऔर भी

शेयर बाज़ार मूलतः अर्थव्यवस्था का आईना होता है। खुद सरकार के मुताबिक, इस साल अर्थव्यवस्था की विकास दर पिछले चार सालों में सबसे खराब रहेगी। 2017-18 में जीडीपी के 6.5% बढ़ने का अनुमान है, जबकि 2016-17 में यह 7.1%, 2015-16 में 8% और 2014-15 में 7.5% बढ़ा था। यह नीतिगत लकवे की शिकार यूपीए सरकार के आखिरी साल 2013-14 की दर 6.9% से कम है। फिर भी बाज़ार बम-बम किए जा रहा है! अब मंगल की दृष्टि…औरऔर भी

हम कितना भी ज्ञान हासिल कर लें, अपनी नज़र बहुत-बहुत व्यापक बना लें, लेकिन संपूर्ण सच हमारी पकड़ से हमेशा बाहर ही छिटक जाता है। शेयर बाज़ार पर यह नियम कुछ ज्यादा ही लागू होता है क्योंकि वह तर्कों से ज्यादा लाखों लोगों की लालच व डर जैसी स्थूल भावनाओं से नियंत्रित होता है। इन लोगों में अब दुनिया के ग्लोबल हो जाने के बाद विदेशी भी शामिल हो गए हैं। अब देखते हैं सोमवार का व्योम…औरऔर भी

शेयर बाज़ार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी-50 ने 28.47 का सर्वोच्च पी/ई अनुपात या अब तक का सबसे महंगा स्तर 11 फरवरी 2000 को पकड़ा था। तब डॉटकॉम का बुलबुला और केतन पारेख का घोटाला चरम पर था। फिर 28.29 का स्तर उसने 8 जनवरी 2008 को पकड़ा। मगर बाज़ार नौ महीने बाद करीब 60% गिर गया। अभी शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 को निफ्टी-50 का पी/ई अनुपात 26.99 रहा है। इसलिए सावधान! अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी

दिक्कत यह है कि अपने यहां आर्थिक आंकडों का घनघोर अकाल है। मुद्रास्फीति या औद्योगिक उत्पादन को छोड़ दें तो हम बहुत सारे आंकड़ों मे बहुत-बहुत पीछे चलते हैं। इसलिए बहुत सारे काम में अंदाज़ चलता है। ऐसा ही एक अंदाज़ है कि शेयर बाज़ार के लगभग 95% ट्रेडर घाटा उठाते हैं, जबकि बमुश्किल 5% ही कमा पाते हैं और इन 95% ट्रेडरों में से तकरीबन सारे के सारे रिटेल ट्रेडर होते हैं। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2014-15 या आकलन वर्ष 2015-16 में शेयर बाज़ार से हुई आय पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स देने या घाटा क्लेम करनेवाले ट्रेडरों की संख्या 38.19% बढ़ गई। हम इसके आधार पर आसानी से अनुमान लगा सकते हैं कि बाद के ढाई सालों में हमारा शेयर बाज़ार जिस तरह से बढ़ा है, उसमें सक्रिय ट्रेडरों की संख्या बराबर ऐसी ही तेज़ी से बढ़ रही होगी। अब गुरुवार की दशा-दिशा…और भीऔर भी

तीन करोड़ डीमैट खातों में से 50 लाख ट्रेडर। इस तरह देश में फिलहाल कुल डीमैट खाताधारकों में से करीब 16% ट्रेडर हैं। इनमें से करीब 15% ही शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स दे या घाटा क्लेम कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में 2.41% निवेशक ही ट्रेडिंग से दिखा सकने लायक आय कमा रहे हैं। हालांकि शेयर बाज़ार से हुई आय पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स देनेवालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

शेयर बाज़ार में ट्रेडर उन्हें माना जाएगा जो साल भर के भीतर शेयर बेच देते हैं। आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान देश में सक्रिय ट्रेडरों की संख्या करीब 50 लाख थी। इनमें से 7.34 लाख ट्रेडरों ने शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स भरा या घाटा क्लेम किया था। शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स की दर 15% है, जबकि साल भर बाद बेचने पर कोई कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं लगता। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

हमारे यहां शेयर बाज़ार में कितने लोग सक्रिय ट्रेडिंग करते हैं? दोनों डिपॉजिटरी कंपनियों के सम्मिलित आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल डीमैट खातों की अद्यतन संख्या 3.04 करोड़ है। माना जा सकता है कि शेयर बाज़ार के निवेशकों की संख्या इसी के आसपास होगी। वैसे, बीएसई के मुताबिक निवेशकों की मौजूदा संख्या 3.72 करोड़ है। अंदाज़ लगाइए कि इनमें से कितने लोग महीने में कम से कम एक बार ट्रेडिंग करते होंगे? अब सोम का व्योम…औरऔर भी

ब्रोकर क्या कहता है, मीडिया क्या कहता है, दोस्त क्या कहते हैं, बाज़ार कितना चढ़ा है, इससे आपके निवेश पर फर्क नहीं पड़ना चाहिए। निवेश बहुत अनुशासित काम है जिसमें सारा रिस्क व रिवॉर्ड आपका होता है। इसलिए अपने हितों को कभी आंच न आने दें। देखें कि जो शेयर खरीद रहे हैं, उसमें मूल्य है कि नहीं और उसका भाव आपको सुरक्षित मार्जिन दे रहा है या नहीं। अब तथास्तु में साल 2017 की आखिरी कंपनी…औरऔर भी