वैश्विक असंतुलन में भारत की भूमिका नहीं: प्रणब
2011-02-19
भारत ने जी20 देशों विशेषकर इसके धनी सदस्यों को साफ बता दिया है कि वैश्विक असंतुलन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढाव में उसकी कोई भूमिका नहीं है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में धनी व प्रमुख विकासशील देशों के इस संगठन के वित्त मंत्रियों की बैठक के पहले सत्र में कहा कि भारत की स्थिति यह है कि उसने वैश्विक असंतुलन बनने या उसके बने रहने में किसी तरह का योगदान नहीं किया।औरऔर भी
