भारत में बीड़ी दूसरा सबसे अधिक इस्‍तेमाल किए जानेवाला तम्‍बाकू उत्‍पाद है। एक सर्वेक्षण के अनुसार यहां 10.3% पुरुष सिगरेट और 16% पुरुष बीड़ी पीते हैं। महिलाओं में 0.8% सिगरेट पीने वाली हैं तो 1.9% बीड़ी पीती हैं। अरुणाचल में 21.9%, त्रिपुरा में 21.5%, उत्‍तराखंड में 19.2%, मेघालय में 18.7%, राजस्‍थान में 16%, पश्चिम बंगाल में 15.7% और गोवा में 1.5% लोग बीड़ी पीते है। बीड़ी पीने से भी सिगरेट की तरह ही स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा प्रभावऔरऔर भी

भारत में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2005 से 2008 के बीच 2.9% से घटकर 2.6% पर आ गई है। देश के 35 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में से 14 ने 2.1% का टीएफआर स्तर हासिल कर लिया है यानी वहां की जनसंख्या अब ठहर गई है। चार राज्यों दमन-दीव, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में यह दर 2.2 से 2.5% और सात अन्य राज्यों में 2.6 से 3% के बीच है। बाकी दस राज्यों – बिहार, उत्तर प्रदेश,औरऔर भी