असल दर न्यूनतम, बनावटी अधिकतम!

देश की शीर्ष मौद्रिक संस्था, भारतीय रिजर्व बैंक ने झूठ बोलने का हुनर देश की राजनीतिक, वित्तीय व आर्थिक सत्ता यानी केंद्र सरकार से सीखा है। बारह सालों से केंद्र में कुण्डली मारकर बैठी मोदी सरकार ने सरेआम देश-दुनिया और अवाम की आंखों में धूल झोंकने का ऐसा प्रपंच खड़ा कर दिया है जिसे कोई टक्कर नहीं दे सकता, न भूतो न भविष्यति। सरकार का कहना है कि जो सबको दिखता है, वो सच नहीं। जो वो बता रही है, वही सच है। शुक्रवार, 5 जून को सरकार ने डंका बजाया कि देश के जीडीपी की रीयल विकास दर बीते वित्त वर्ष में 7.7% रही है जो पिछले तीन सालों का सर्वोच्च स्तर है क्योंकि रीयल जीडीपी 2024-25 में 7.1% और 2023-24 में 7.2% बढ़ा था। लेकिन रीयल जीडीपी डिफ्लेटर का बनावटी खेल है। जो असली है, जो आम लोगों से लेकर कॉरपोरेट क्षेत्र तक को दिखता और मायने रखता है, वो है नॉमिनल जीडीपी और उसकी विकास दर। 2025-26 में जीडीपी की नॉमिनल विकास दर 8.9% रही है जो तीन सालों की न्यूनतम दर है। 2024-25 में यह दर 9.7% और 2023-24 में 11.0% रही थी। इस बार की नॉमिनल विकास दर 2025-26 के बजट अनुमान 10.1% के आसपास भी नहीं फटकती। जीएसटी संग्रह बढ़ना भी विशुद्ध झांकी है। यह संग्रह बढ़ने का कमाल खपत नहीं, बल्कि आयात पर लगे आईजीएसटी का है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field