नई सीरीज़ में छोटी हो गई अर्थव्यवस्था!

जिस अर्थव्यवस्था के आकार को लेकर सरकार पिछले कई साल से डींग मार रही थी कि हम दुनिया की पांचवीं के बाद चौथी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं, उसका आकार 2022-23 को आधार वर्ष बनाते ही घट गया है। पुरानी सीरीज़ में 2022-23 में अर्थव्यवस्था का आकार या नॉमिनल जीडीपी ₹268,90,473 करोड़ था, जो नई सीरीज़ में इससे 2.9% कम ₹261,17,627 करोड़ निकला है। इसी तरह 2023-24 में नॉमिनल जीडीपी 301,22,950 करोड़ से 3.8% कम ₹289,83,909 करोड़ और 2024-25 में ₹330,68,145 करोड़ से 3.8% कम ₹318,07,309 करोड़ ही निकला। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भी पुरानी सीरीज़ से जीडीपी का पूर्व अनुमान 357,13,886 करोड़ था, जबकि नई सीरीज़ में इससे 3.27% कम 345,47,157 करोड़ निकला है। सरकार रीयल जीडीपी की विकास दर के 2023-24 में 9.2% होने का दावा कर रही थी, जबकि वो 7.2% ही निकली। 2024-25 में ज़रूर 6.5% के बजाय अब 7.1% निकाली गई है। असल में नई सीरीज़ में जीडीपी निकालने में इस्तेमाल किए जाने वाले डेटा के स्रोत और गणना के तरीके बदल दिए गए हैं। खुद सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग ने माना है कि आधार वर्ष और डेटा से स्रोत बदलने से जीडीपी की विकास दर में 2-3-4% का फर्क पड़ रहा है। अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field