हर-हर मोदी के साथ बढ़ा घर-घर कर्ज!

गजब की विडम्बना है। एक तरफ भारत सरकार अपना 96% ऋण देश के आम लोगों की बचत या बैंक डिपॉजिट से हासिल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इन्हीं आम लोगों को घर-खर्च और खपत को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। रिजर्व बैंक की ताज़ा फाइनेंशियल स्टैबिलिटी रिपोर्ट बताती है कि मार्च 2025 तक भारतीय परिवारों ने जो ऋण ले रखा है, उसका 54.9% हिस्सा घर या जेवरात खरीदने के लिए नहीं, बल्कि नॉन-हाउसिंग लोन है जो मुख्य रूप से रोजमर्रा की ज़रूरत या खपत को पूरा करने के लिए लिया गया है। यही नहीं, देश में जो प्रति व्य़क्ति ऋण मार्च 2023 में 3.9 लाख रुपए हुआ करता है, वो मार्च 2025 तक 23.08% बढ़कर 4.8 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इतना बताने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक केंद्र सरकार को खुश करने के लिए भारतीय अवाम की इस दारुण स्थिति पर तालियां बजाता नजर आता है। उसका कहना है कि दिसंबर 2024 तक भारतीय परिवारों पर चढ़ा ऋण जीडीपी का सिर्फ 41.9% है जो दुनिया की अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं या देशों की तुलना में अपेक्षाकृत कम है। कैसी विचित्र स्थिति है कि जहां, मोदी सरकार मंत्रियों-संत्रियों व तंत्र की मौजमस्ती के लिए देश को कर्ज में डुबाती जा रही है, वहीं देश के अवाम को जिंदगी चलाने के लिए बैंकों या गैर-बैकिंग कंपनियों (एनबीएफसी) से कर्ज लेना पड़ रहा है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field