करीब डेढ़ महीने से शेयर बाज़ार पर छाया उन्माद थमता दिख रहा है। 16 फरवरी को निफ्टी ने 15,431.75 का शिखर पकड़ा था। तब से उसकी हालत लस्टम-पस्टम है। कभी इस बहाने तो कभी उस बहाने मुनाफावसूली बाज़ार को दबा ले जाती है। सुबह खरीदकर उसी शाम या अगली शाम बेचकर मुनाफा कमा लेने की अंधी चाल गच्चा देने लगी है। अब तेज़ी के उन्माद में बाज़ार के कूदे नए-नवेले ट्रेडरों को सोचना पड़ रहा है। क्याऔरऔर भी