निफ्टी व सेंसेक्स ने शुक्र को नया ऐतिहासिक शिखर बना लिया। पर उस दिन उनके साथ जितनी कंपनियों ने नई चोटी पकड़ी, उससे लगभग दो गुनी कंपनियों ने नया तला छू लिया। इनमें कुछ अच्छी कंपनियां भी शामिल हैं। बाज़ार की चढ़ाई में लंबे निवेश की संभावना ऐसी ही अच्छी, मगर नीचे पड़ी कंपनियों में छिपी होती है। सतह पर झाग ही तैरता है, जबकि मोती तलहटी में पड़े मिलते हैं। अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी