चक्रव्यूह से निकलने का आसान सूत्र
शेयर बाज़ार में खरीदना तो आसान है, बेचकर निकलना बेहद कठिन। खासकर तब, जब सूचकांक और स्टॉक हर दिन नया शिखर बना रहा हो। पर सुना है, इसका एक सूत्र है। स्टॉक के आरएसआई के अब तक के उच्चतम स्तर और अभी के स्तर का अंतर निकालें। देखें कि वो अंतर उच्चतम स्तर का कितना प्रतिशत है। उतना प्रतिशत स्टॉक के अभी के भाव को बढ़ा दें। वो आपके निकलने का स्तर होगा। अब बुध की बुद्धि…औरऔर भी
खबरों पर ट्रेड! हम करें भी तो कैसे!!
शेयर सबसे ज्यादा माकूल खबरों से उठते/गिरते हैं। मसलन, कल खबर आई कि सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में सशर्त खनन की इजाजत दे दी तो सेसा स्टरलाइट तीन मिनट में 4.55% उछल गया। लेकिन गौर फरमाइए। एजेंसी व चैनलों पर यह खबर दोपहर 3.09 बजे आई। पर शेयर में उछाल 2.48 से 2.51 बजे के बीच आया। खबर आने से 21 मिनट पहले! हमारे-आप जैसे लोगों के पास इतनी तेज़ी हो नहीं सकती। अब वार मंगलवार का…औरऔर भी
अभी तो मारो एंट्री मूविंग औसत पर
दुनिया में कुछ स्थिर नहीं। सब कुछ निरंतर बदलता रहता है। ऐसे में किसी विचार या रणनीति से चिपक जाना घाटे का सबब बन सकता है। शेयर बाज़ार में भी यही होता है। बाज़ार की वर्तमान अवस्था में घुसने और निकलने की अलग रणनीति होनी चाहिए। फिलहाल पूरा बाज़ार व अच्छे स्टॉक्स लगातार बढ़ रहे हैं तो एंट्री का सर्वोत्तम तरीका है मूविंग औसत। ऐसा ही एकदम अलग तरीका निकलने का है। अब चुनावी माहौल का ट्रेड…औरऔर भी
न आलस्य ना अंदाज़, दम रिसर्च का
अक्सर हम निवेश के लिए कोई कंपनी अंदाज़ से चुनते हैं या आलस्य कर जाते हैं कि ऊपर-ऊपर तो अच्छी दिख रही है। ऐसा निवेश ज़्यादातर धोखा देता है। वहीं, जब हम रिसर्च के दम पर निवेश करते हैं तो उसका बढ़ना लगभग तय रहता है। दो साल पहले हमने यहीं वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स के दोगुना होने की संभावना जताई थी। वो शेयर तब 480 पर था, अभी 1060 पर है। तथास्तु में एक और संभावनामय कंपनी…औरऔर भी






