रविवार को दोपहर बाद दुबई की गुमनाम ब्यूटीशियन सुनंदा पुष्कर ने आईपीएल की कोच्चि टीम की मालिकों में शुमार रॉनदिवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड में मुफ्त में मिली 18 फीसदी इक्विटी पर अधिकार छोड़ने का ऐलान कर दिया तो रात गहराते-गहराते उनके करीबी दोस्त व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर भी मंत्रिमंडल से निपट गए। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद थरूर अपना इस्तीफा लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने बिना लालबत्ती की गाड़ी में पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उनकाऔरऔर भी

अंग्रेजी के शब्द स्वेट का हिंदी अनुवाद स्वेद या पसीना होता है। लेकिन विचित्र बात यह है कि कंपनियों में स्वेट इक्विटी बिना पसीना बहाए मिली इक्विटी को कहते हैं। कंपनी एक्ट के अनुच्छेद 79-ए के अनुसार यह कंपनी के ऐसे कर्मचारी या निदेशक को बिना पैसे लिए दी जाती है जो उसे अमूर्त आस्तियां उपलब्ध कराता है जैसे, बौद्धिक संपदा, तकनीकी जानकारी, पेटेंट, ब्रांड, कॉपीराइट। किसी अनलिस्टेड कंपनी में स्वेट इक्विटी की मात्रा कंपनी की कुलऔरऔर भी