कावेरी टेलिकॉम का शेयर कल जैसे ही 4.97 फीसदी बढ़कर 113.05 रुपए पर पहुंचा, उस पर सर्किट ब्रेकर लग गया। उसका शेयर सुबह जिस झटके से खुला है तो आज भी ऐसा हो सकता है। आपको याद होगा कि 7 अप्रैल को जब हमने इस शेयर को खरीदने की सिफारिश की थी, तब इसका भाव था 93 रुपए। उसी समय हमने यह भी कहा था कि यह 125 रुपए तक जा सकता है। अगर किसी ने उसऔरऔर भी

अपने शेयर बाजार की दो ऐसी बातें आपसे बांटना चाहता हूं जो आज तक मुझे पता नहीं थीं। पहली बात यह कि वॉल्यूम एक छलावा भी हो सकता है। अगर आप किसी शेयर में अचानक भारी ट्रेडिंग देखते हैं तो बहुत संभव है कि यह प्रवर्तकों की तरफ से कराया गया खेल हो। असल में बाजार में ऐसे ट्रेडर हैं जो 0.007 से लेकर 0.07 फीसदी फीस लेकर शेयर में वॉल्यूम पैदा करते हैं। यानी आप उन्हेंऔरऔर भी

बर्जर पेंट्स के चौथी तिमाही के नतीजे 15 मई को आएंगे। लेकिन इससे पहले कंपनी के शेयरों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कल बुधवार को इसका शेयर बीएसई में 4.82 फीसदी बढ़कर 60.85 रुपए पर बंद हुआ, जबकि एनएसई में 5.25 फीसदी की बढ़त के साथ इसका आखिरी भाव 61.20 रुपए रहा है। बाजार के जानकारों की मानें तो अभी यह 63-64 रुपए तक आसानी से जा सकता है यानी इसमें तत्काल इसमें 4 फीसदी बढ़तऔरऔर भी

सुबह हमने चलते-चलते बताया था कि विमल ऑयल एंड फूड्स में तेजी के आसार हैं और वाकई यह शेयर बीएसई में एक ही दिन में 11.63 फीसदी की बढ़त के साथ 44.65 रुपए पर पहुंच गया। ऊपर में यह 45 तक गया था और फिर इसमें थोड़ी कमी आई है। हालांकि बढ़त 10 फीसदी के ऊपर बरकरार है। अनुमान है कि यह शेयर जल्दी ही 48 रुपए तक जा सकता है। वैसे, मेहसाणा (गुजरात) की यह कंपनीऔरऔर भी

गिलैंडर्स आर्बुथनॉट का नाम ही बड़ा अटपटा है। यह है तो कोलकाता के जी डी कोठारी समूह की कंपनी। लेकिन इसकी स्थापना एफ एम गिलैंडर्स और जी सी आर्बुथनॉट ने साल 1819 में एक पार्टनरशिप फर्म के रूप में की थी। यह 1935 में प्राइवेट लिमिटेड और 1947 में पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी। आजादी के बाद इसका स्वामित्व जी डी कोठारी समूह के पास आ गया। कंपनी चाय के बगानों से लेकर कंसट्रक्शन व रीयल एस्टेट, टेक्सटाइलऔरऔर भी

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) ने वित्त वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में शानदार नतीजे हासिल किए हैं और वह जल्दी ही एक पर एक बोनस शेयर की घोषणा कर सकती है। अभी इस मामले में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक दिसंबर 2009 की तिमाही में जहां कंपनी ने 87.44 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था, वहीं चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 200 करोड़ रुपए के आसपास रह सकता है।औरऔर भी

कल के 3 इडियट्स ने अच्छा रंग दिखाया। ले लिया हो तो रखे रहिए। बाद में देखिएगा। आज दो खास शेयरों की बात, जिनसे जुड़ी हुई हैं काफी सकारात्मक खबरें। इनमें से एक है एक्वा लॉजिस्टिक्स। यह जल्दी ही हांगकांग में किए गए तीन अधिग्रहण सौदे पूरे करने जा रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही हो चुकी है। लेकिन पहले करार हुआ था। अब इसे अंजाम दिया जा रहा है। कंपनी के शेयर का भाव सोमवारऔरऔर भी

बाजार लगातार गिर रहा है। वजह बताई जा रही है यूरोप का ऋण संकट। लेकिन यूरोप का नेतृत्व संकट के समाधान की पुरजोर कोशिश में लगा है। पूरे सप्ताहांत यूरो जोन के 16 देशों के नेता इसी मशक्कत में जुटे रहे। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रीस 2012 तक संकट से पूरी तरह बाहर निकल आएगा। इस तरह विश्व मंच पर हल्का-सा आशावाद दिख रहा है। ऐसे में संभव है कि आज भारतीय बाजार पर इसऔरऔर भी

अनिल अंबानी की तमाम कंपनियों के शेयर आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आंधी के शिकार हो गए। आरएनआरएल का शेयर बीएसई में 22.82 फीसदी गिरकर 52.75 रुपए पर बंद हुआ, लेकिन दिन में 50 रुपए पर जाकर 52 हफ्ते की तलहटी पर भी पहुंच गया। यही हाल एनएसई में भी रहा। 23.77 फीसकी की गिरावट के साथ बंद हुआ 52.10 रुपए पर लेकिन 49.75 के न्यूनतम स्तर पर जाकर। जानकारों के मुताबिक यही माकूल वक्त हैऔरऔर भी

टेलिकॉम टावर के कारोबार में सक्रिय कंपनी जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में धमाल मचा दिया, जब एक्सचेंज में उसके 51.65 लाख शेयरों का रिकॉर्ड कारोबार हुआ। यह संख्या चौंकानेवाली है क्योंकि पिछले दो हफ्तों में वहां इसका औसत कारोबार 14.26 लाख शेयरों का रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में इसने पहले से ही पटाखा फोड़ रखा है। बुधवार को एनएसई में इसके 64.05 लाख शेयरों के सौदे हुए जिसमेंऔरऔर भी