बाज़ार में सफलता के लिए सामान्य बुद्धि का होना काफी है। लेकिन इसके साथ असामान्य मिज़ाज ज़रूरी है। बॉरेन बफेट की यह बात निवेश के साथ-साथ ट्रेडिंग पर भी लागू होती है। अगर आपने शांत और अनुशासित रहना अपने स्वभाव का हिस्सा बना लिया है तो आप ट्रेडिंग में आज नहीं तो कल ज़रूर कामयाब होंगे। लेकिन ज़रा-सी बात पर उछलते भड़कते रहे तो आपको डूबने से कोई नहीं बचा सकता है। अब परखें सोम का व्योम…औरऔर भी

फाइनेंस की पूरी एक गोल-गोल दुनिया है जो अर्थतंत्र के पूरक का काम करती है। केंद्रीय बैंक, नोटों को छापना, मुद्रास्फीति, सरकारी खज़ाने का घाटा, सरकार व कंपनियों के कर्ज, ब्याज की दर और ऐसी तमाम छोटी-बड़ी चीजें। पर आम लोग फाइनेंस की इस दुनिया में चक्कर खा जाते हैं तो अभी तक भौतिक आस्तियों से चिपके हुए हैं। हमारी कोशिश है कि फाइनेंस की दुनिया को सुलझाकर पेश किया जाए। अब तथास्तु में आज की कंपनी…औरऔर भी

यह सृष्टि, दुनिया और समाज आपसी निर्भरता पर टिका है। इसलिए यहां अपने-पराये की पहचान बेहद ज़रूरी है। नहीं तो कब हम दूसरे का निवाला बन जाएंगे, पता नहीं चलेगा। ट्रेडिंग के संदर्भ में गांठ बांध लें कि ब्रोकर या बिजनेस चैनलों के एनालिस्ट कभी भी अपने नहीं हो सकते। उनका स्वार्थ हमारा शिकार करने से सधता है। दूसरे, यहां किसी को गुरु मत बनाओ। उनसे केवल इनपुट लो और करो खुद। अब लगाएं बुध की बुद्धि…औरऔर भी

वित्त वर्ष 2014-15 का आखिरी दिन। बैंकों से लेकर म्यूचुअल फंडों व तमाम वित्तीय संस्थाओं के लिए खातों को अंतिम रूप देने का दिन। सो, आज उनके ट्रेडिंग व्यवहार पर खास ध्यान देना चाहिए। खुद कुछ न करके उनकी हरकतों को देखना, समझना भविष्य में ज्यादा काम का साबित हो सकता है। असल में ट्रेडिंग में सही समझ ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। बाकी सब में तो संस्थाएं बलशाली हैं। अब परखते हैं मंगल की दृष्टि…औरऔर भी

ट्रेन्ड के साथ चलनेवाले कम कमाते हैं। वहीं, ट्रेन्ड के खिलाफ चलनेवाले या तो जमकर कमाते हैं या डूब जाते हैं। डूबते तब हैं, जब दुस्साहसी भावुकता में आंख मूंदकर रिस्क लेते हैं। गंवाते कम और कमाते तब ज्यादा हैं जब रिस्क को बांधकर चलते हैं। लेकिन जीवन की तरह ट्रेडिंग में भी लीक के खिलाफ चलने के लिए भरपूर माद्दा चाहिए। ऐसे लोग बड़ा नाम और नामा कमाते हैं, बशर्ते समझदारी अपनाएं। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

बाज़ार में गिरावट का आलम हो तो अच्छी कंपनियों के शेयर भी गिर जाते हैं, लेकिन उनका अंतर्निहित मूल्य नहीं गिरता। सो, बुद्धिमान निवेशक गिरावट के ऐसे मौकों की बेसब्री से बाट जोहते हैं क्योंकि तब उन्हें अच्छी कंपनियों के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका मिल जाता है। वैसे भी समय के साथ अपने उत्पाद व सेवाओं को अपग्रेड करती कंपनियां निवेश के लिए हमेशा माकूल रहती हैं। तथास्तु में आज एक ऐसी ही मजबूत कंपनी…औरऔर भी

निफ्टी कल गिरता-गिरता शाम तीन बजे के ठीक बाद 2.41% नीचे में 8325.35 तक चला गया और अंत में वहां से ज़रा-सा उठकर 2.21% की गिरावट के साथ 8342.15 पर बंद हुआ। वैसे, निफ्टी के पिछले पैटर्न को देखकर हमने सोमवार को सुबह ही कह दिया था: निफ्टी को थोड़ा समर्थन 8550 के आसपास मिल सकता है, लेकिन वहां से गिरने पर निफ्टी 8300 के आसपास जाकर ही ठहर सकता है। अब करते हैं शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

ज्यादा रिटर्न का लालच किसे नहीं खींचता! लेकिन हमें याद नहीं रहता कि रिटर्न के साथ रिस्क का आनुपातिक रिश्ता होता है। रिटर्न ज्यादा तो रिस्क ज्यादा। रिस्क कम तो रिटर्न कम। इसे बावजूद हर कोई न्यूनतम रिस्क में अधिकतम रिटर्न कमाना चाहता है। हम इसी काम में आपकी मदद करने की कोशिश करते हैं। फिर भी हर सौदे से पहले आपको सोच लेना चाहिए कि उसमें आप कितना गंवाने को तैयार हैं। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

हमारी औकात नहीं कि किसी शेयर का भाव उठा-गिरा सकें। हमारे 10-20 हज़ार या दो-चार लाख डालने से कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल, बाजार में भाव वे दिग्गज तय करते हैं जो एक सौदे में आराम से पांच-दस करोड़ डाल देते हैं। उनका सौदा चार्ट पर बड़ी कैंडल के रूप में दिख जाता है। निश्चित बिंदु पर उनकी दिशा पकड़कर हम भी बाज़ार से कमा सकते हैं। यही मोटा-सा नियम है। अब आजमाते हैं बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

ट्रेडिंग प्रायिकता या संभावना का खेल है। कंपनी का प्रवर्तक तक डंके की चोट पर नहीं कह सकता कि उसका शेयर कहां से कहां तक जाएगा। कुछ दिन पहले किसी सज्जन का ई-मेल आया कि आपकी सलाह अगर 70% भी निशाने पर लगती है तो वे यह सेवा सब्सक्राइब कर लेंगे। मेरा विनम्र निवेदन है कि सर्वश्रेष्ठ सेवा का भी स्ट्राइक रेट 60-65% से ज्यादा नहीं होता। हमें यह सच स्वीकार करना पड़ेगा। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी