चाहे इंट्रा-डे ट्रेडिंग करें या स्विंग व मोमेंटम या पोजिशनल ट्रेड, स्टॉक्स चुनने का सबसे अहम पैमाना है उनमें भरपूर तरलता। एक्सचेंज में सबसे ज्यादा टर्नओवर वाले स्टॉक्स में ट्रेडिंग करेंगे तो आराम से उसमें घुसकर बाहर निकल आएंगे। निफ्टी-500 की पांच सौ कंपनियों में भी हर दिन बहुतों में ट्रेडिंग नहीं होती। इसलिए हमें दायरा और छोटा करना पड़ेगा। इसे एफ एंड ओ सेगमेंट में शामिल 141 कंपनियों तक समेट दें तो! अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

जानकार कहते हैं कि ट्रेडिंग हमें उन्हीं स्टॉक्स में करनी चाहिए जिनमें रोजाना का टर्नओवर कम से कम चार करोड़ रुपए का हो। दिक्कत यह है कि 2500 सक्रिय कंपनियों में से ऐसे स्टॉक्स कैसे चुनें? रेडीमेड तरीका है कि निफ्टी-50 और नेक्स्ट निफ्टी-50 में शामिल 100 स्टॉक्स को चुन लें। इनसे भी संतोष न हो तो निफ्टी-500 की पांच सौ कंपनियों को चुन लें। इनके बाहर जाने की कतई कोई ज़रूरत नहीं। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

अचानक कोई जान-पहचाना शेयर उछल जाए और उस पर नजर भी पड़ी हो तो लगता है कि काश! हमने इसमें ट्रेड किया होता तो एक ही दिन में 10% से ज्यादा कमा लेते। बीते हफ्ते इन्फोसिस और रैलिस इंडिया के साथ ऐसा ही हुआ। लेकिन अचानक होनेवाली चीज़ों को ट्रेडिंग के नियम में नहीं बांधा जा सकता। मोटेतौर पर ध्यान रखें कि ट्रेडिंग उन्हीं स्टॉक्स में करनी चाहिए जिनमें अच्छा-खासा टर्नओवर होता है। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

कहना या बता देना बहुत आसान है। लेकिन करना कितना मुश्किल है, इसे सचमुच ट्रेडिंग करनेवाला ही जानता है। अनुमान गलत होने पर उसे भारी चपत लगती है। इससे बचने के लिए हमें वित्तीय बाज़ार का चौतरफा 360 डिग्री का नज़रिया रखना होता है। हर समय आंख, कान, दिमाग खुला रखना पड़ता है। इससे हम व्यापक तस्वीर बना सकते हैं। उसके बाद टेक्निकल व डेटा एनालिसिस से उसे फाइन ट्यून कर सकते हैं। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

शेयरों के दैनिक भाव खबरों के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। लेकिन खबरों का पता रिटेल ट्रेडर को पहले से हो नहीं सकता। ऐसे में इंट्रा-डे ट्रेडर को मजबूरन भावों के चार्ट पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्हें 1, 5, 15, 30 व 60 मिनट के चार्टों के साथ ही दैनिक भावों का चार्ट भी देखना चाहिए। इससे स्टॉक की समग्र चाल के मद्देनज़र लक्ष्य और स्टॉप-लॉस तय करना आसान हो जाएगा। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

अगर आम लोग शेयर बाज़ार में आना ही चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करतब करना चाहिए जिससे उन्हें थोड़ी बहुत बंधी-बंधाई रकम मिल जाए। मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन शायद इंट्रा-डे ट्रेडर कुछ ऐसा की काम करते हैं। उन्हें दिन भर में कुछ घंटे शेयरों के भावों के उतार-चढ़ाव पर खेलना होता है। यकीनन इसमें काफी रिस्क है। लेकिन वे स्टॉक्स के सही चुनाव और उपयुक्त चार्ट अपनाकर रिस्क न्यूनतम कर सकते हैं। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

शेयर बाज़ार में निवेश उनके लिए, जिनके पास रोजमर्रा व आकस्मिक ज़रूरतों के इंतज़ाम के बाद अतिरिक्त धन बच जाता है, वहीं ट्रेडिंग उनके लिए है जिनके पास कहीं ज्यादा इफरात धन है। आज जब अपने यहां नौकरी-धंधों में मंदी छाई है तब लोग घबराहट व लालच में शेयर बाज़ार की ओर भाग रहे हैं। यह मनःस्थिति उन्हें आसानी से औरों का शिकार बना सकती हैं और उनका बचा-खुचा सुरक्षा-कवच टूट सकता है। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

ऊपर-ऊपर दिखते हैं शेयरों के भाव। लेकिन उनके पीछे होती है अदृश्य हाथों की सम्मिलित व सामूहिक ताकत। भावों के पैटर्न से हम शेयरों का स्वभाव जान सकते हैं। लेकिन शेयरों का स्वभाव उन लोगों से बनता है जो अपने स्वभाव से उन कंपनियों व स्टॉक्स की तरफ खिंचे चले जाते हैं और नियमित रूप से उन्हीं में ट्रेड करते हैं। हमेशा याद रखें कि शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग धनवानों का खेल है। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

शेयरों का स्वभाव हम पिछले पांच साल, तीन साल, एक साल, तीन महीने, हफ्ते या उसके दैनिक भावों का चार्ट देखकर जान सकते हैं। असल में समूचा शेयर बाज़ार ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शेयरों के भाव भी खास पैटर्न में चलते हैं। थोड़ा-बहुत ही इधर-उधर होता है। चूंकि हम रोज़ाना ट्रेड हो रहे करीब 1950 शेयरों को नहीं पकड़ सकते तो हमें ट्रेडिंग के लिए निफ्टी-50 और निफ्टी नेक्स्ट-50 तक सीमित रहना चाहिए। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

ट्रेन की पटरियां अमूमन दशकों तक वही की वही रहती हैं। लेकिन शेयर अपने स्वभाव से बंधे होने के बावजूद ट्रैक बदलते रहते हैं तो हम शेयरों की गति पुरानी जानकारी के आधार पर यांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि उसे प्रभावित करनेवाले कारकों को गणना में अच्छी तरह शामिल करके पता लगा सकते हैं। मगर भावनाओं, धन के प्रवाह और अर्थव्यवस्था व उद्योग की स्थिति जैसे कारक सारा कुछ जटिल बना देते हैं। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी