जो व्यक्ति दिल से विनम्र, दिमाग से जिज्ञासु और मन से आशावादी होता है, किस्मत हमेशा उसका साथ देती है। जो खुद को भगवान का दुलारा मानता है, किस्मत खुद-ब-खुद उसकी चेरी हो जाती है। वह किस्मत के पीछे नहीं, किस्मत उसके पीछे भागती है।और भीऔर भी

मायानगरी मुंबई, सपनों की नगरी। लोगों के पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां, पर चलाने को सड़क नहीं। हर मिनट पर ट्रेन, पर भीड़ इतनी कि चढ़ना मुश्किल। समुद्र का अथाह जल, मगर मछलियां प्यासी हैं। यहां घुट-घुटकर जीते हैं लोग। सांस लेने की फुरसत नहीं।और भीऔर भी