निवेश भाग रहा बाहर, रुपया संभले कैसे

ताजा खबर है कि भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर का पूंजी निवेश करने जा रही है। असल में देश में पूंजी आने के बजाय इसी तरह लगातार बाहर जा रही है। हमारा शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) वित्त वर्ष 2024-25 में मात्र 35.3 करोड़ डॉलर रहा है, जबकि इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में यह 1010 करोड़ डॉलर रहा था। साल भर में 96.5% की भारी कमी। इधर दिसंबर 2025 तक लगातार चार महीने शुद्ध एफडीआई ऋणात्मक रहा है। एक तरफ घटता विदेशी निवेश, दूसरी तरफ विदेश में भारतीय कंपनियों का बढ़ता निवेश। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कॉरपोरेट क्षेत्र को बार-बार उलाहना दिए जा रही हैं कि तुम देश में निवेश क्यों नहीं कर रहे। ऊपर से देश को आयात पर पहले से कहीं ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। हमारा वस्तु निर्यात 2025-25 में मात्र 0.93% बढ़ा है। इसके चलते हमारा चालू खाते का घाटा बढ़कर जीडीपी का 1.3% हो गया है। वहीं, देश से विदेशी निवेशक व पूंजी भाग रही है। एनआरआई कम धन देश में भेज रहे हैं तो पूंजी खाता भी घाटे में चल रहा है। यह 2013 जैसी स्थिति है। रिजर्व बैंक के मुताबिक हमारी विदेशी मुद्रा आस्तियां 24 अप्रैल 2026 को 554.62 अरब डॉलर है। यह साल भर में 26.04 करोड़ डॉलर घट गई। चालू खाते और पूंजी खाते, दोनों का घाटा रुपए पर भारी है। अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field