मोदी सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बाद झूठ व स्वांग के तीसरे सरदार हैं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। अमेरिका-भारत व्यापार पर अंतरिम सहमति से पहले फ्रेमवर्क की एकतरफा घोषणा के बाद ही चौहान ने कह डाला, “कृषि मंत्री के तौर पर मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारे किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद। उनके नेतृत्व में हुए समझौते के अनुसार, हमारी सभी फसलें सुरक्षित हैं। अमेरिका से कोई मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री उत्पाद, दूध, पनीर, इथेनॉल ईंधन या तंबाकू नहीं आएगा।” उधर अमेरिका ललकार रहा है कि उसके लाल ज्वार व पशु आहार से जुड़े सूखे अनाज, पिस्ता, बादाम, अखरोट, ताज़ा व प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन, शराब और अतिरिक्त खाद्य व कृषि उत्पादों पर भारत टैरिफ घटा या खत्म कर देगा। ‘अतिरिक्त’ खाद्य व कृषि उत्पाद कुछ भी हो सकते हैं। दिक्कत यह है कि कृषि मंत्री चौहान जितना बताते हैं, उससे कहीं ज्यादा छिपाते हैं। करार होने से पहले ही मोदी सरकार अमेरिका के आगे बिछी हुई है। अमेरिकी कृषि विभाग के डेटा के मुताबिक जनवरी से नवंबर 2025 के दौरान भारत को अमेरिका के कृषि उत्पादों का निर्यात 34.1% बढ़ा है, जबकि अमेरिका को भारतीय कृषि उत्पादों का निर्यात इस दौरान केवल 5.1% बढ़ा है। अब बुधवार की बुद्धि…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.