तीन शर्तें ट्रेडिंग से जीविका कमाने की
अगर आप ट्रेडिंग से जीविका चलाना ही चाहते हैं तो बड़ी पूंजी के साथ आप को तीन बुनियादी शर्तें पूरी करनी पड़ेंगी। एक, तगड़ा अनुशासन। इसमें समय प्रबंधन सबसे खास है। दो, रिस्क झेलने की भरपूर सामर्थ्य। दिन या हफ्ता छोड़िए, अक्सर सारी तैयारी होने पर भी महीनों तक घाटा उठाना पड़ सकता है। तीन, अकेले काम करने की सुविधा। इन शर्तों को हम अगले कुछ दिनों में खुलकर बताएंगे। तो, करें अब नए हफ्ते का आगाज़…औरऔर भी
