30 अप्रैल से 1 जून तक भारतीय शेयर बाज़ार के कैश सेगमेंट से एफआईआई ने 12,898 करोड़ रुपए निकाले हैं, जबकि घरेलू निवेशक सस्थाओं या डीआईआई ने 15,654 करोड़ रुपए डाले हैं। इसके बावजूद बीएसई सेंसेक्स इस दौरान मात्र 0.19% बढ़ा है। डीआईआई में भी म्यूचुअल फंडों व बैंकों ने कमोबेश हाथ खींच रखा है। निजी बीमा कंपनियों का धंधा मंदा है तो अधिकांश धन एलआईसी ही लगा रही है। लेकिन कब तक? अब शुक्र का अभ्यास…औरऔर भी

एफआईआई का भारतीय शेयर बाज़ार व बांडों से निकलना दुष्चक्र जैसा है। उनकी निकासी से देश में डॉलर की मात्रा घट जाती है तो डॉलर महंगा और रुपया सस्ता हो जाता है। अप्रैल के शुरू में जो डॉलर 65 रुपए का हुआ करता था, वो बाद में 68.70 रुपए तक चला गया। नीतजतन, रुपए में 5.69% अधिक कमाई भी एफआईआई के लिए डॉलर में ज़ीरो हो गई। बाज़ार गिरने की मार अलग से। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

अमेरिका में ब्याज दरें आगे बढ़ सकती हैं। इसलिए वहां के सरकारी बांडों पर यील्ड का बढ़ना तय है। वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था की फौरी कमज़ोरी व राजनीतिक दुविधा उम्मीद के बल पर जमकर फूले शेयर बाज़ार को दबा सकती है। केयर रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2018 की तिमाही में 1377 लिस्टेड कंपनियों की शुद्ध बिक्री के बढ़ने की दर घटकर 9.1% पर और शुद्ध लाभ मार्जिन 6.3% आ गया है। अब बुध की बुद्धि…औरऔर भी

दुनिया का हर निवेशक कम रिस्क में ज्यादा रिटर्न पाना चाहता है। विदेशी निवेशक भी इसी चाहत के वास्ते भारत से निकलने लगे हैं। अमेरिकी डॉलर को सबसे सुरक्षित मुद्रा और अमेरिकी सरकार के ट्रेडरी बांडों को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। दस साल के अमेरिकी बांड पर यील्ड अभी 2.92% चल रही है, जबकि पंद्रह दिन पहले 3.12% तक चली गई थी। वहीं भारतीय रुपए व बाज़ार की हालात डांवाडोल है। अब मंगल की दृष्टि…औरऔर भी

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई या एफआईआई) भारत से खिसक रहे हैं। इस साल जनवरी से लेकर अब तक वे हमारे ऋण व इक्विटी बाज़ार से 32,521 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। इसमें से 29,776 करोड़ रुपए तो उन्होंने केवल मई माह में ही निकाले हैं जिसमें से 10,061 करोड़ रुपए इक्विटी, 19,654 करोड़ रुपए ऋण और 61 करोड़ रुपए हाइब्रिड प्रपत्रों से निकाले गए हैं। आखिर उनके इस बर्ताव की वजह क्या है? अब सोम का व्योम…औरऔर भी

बड़ी स्वाभाविक गलती हम किसी शेयर के बहुत बढ़ने पर भी करते हैं। सोचते हैं, शेयर पहले से 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर है तो कितना बढ़ेगा! भूल जाते हैं कि जब शेयर चढ़ता रहता है तो उसे खरीदने के आतुर बहुतेरे होते हैं, जबकि बेचनेवाले नगण्य। खरीदने की यही आतुरता उस शेयर को चढ़ाती जाती है। दीर्घकालिक निवेश के लिए यह तरीका घातक है। लेकिन ट्रेडिंग में ब्रेकआउट एक सही मंत्र है। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

किसी शेयर के काफी गिरने पर हम सोचते हैं कि अब ज्यादा नहीं गिरेगा। हमारे जैसे रिटेल ट्रेडरों की खरीद पर वो बढ़ने लगे तो हम फटाफट खरीद डालते हैं। कंपनी फंडामेंटली मजबूत है तो यह समझदारी भरा निवेश हो सकता है। लेकिन ट्रेडिंग के लिए घातक है क्योंकि हर बढ़त पर ऊपरी भाव के पिछले खरीदार उसे बेचने लगते हैं तो बार-बार गिरता रहता है। मजबूरन हमें लॉन्ग-टर्म निवेशक बनना पड़ता है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

बड़े से बड़ा जानकार भी नहीं जानता कि किसी स्टॉक का सटीक टॉप और बॉटम कहां होगा। इसलिए यह मान लेना या अपेक्षा करना खुद को धोखे में रखने जैसा है कि हम या आप ऐसा कोई टॉप व बॉटम पकड़ लेंगे। हम अधिक से अधिक इतना कर सकते हैं कि टेक्निकल संकेतकों वगैरह का इस्तेमाल करते हुए 5-10% की ऐसी रेंज चिन्हित कर लें, जिसकी प्रायिकता ज्यादा और रिस्क-रिवॉर्ड अनुपात अनुकूल हो। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग अनिश्चितता से दूर भागने नहीं, बल्कि उससे खेलने का बिजनेस है। यकीनन इस समय विदेश से लेकर देश तक में अनिश्चितता का आलम है। कच्चे तेल के दाम, रुपए की विनिमय दर और चालू व राजकोषीय घाटे समेत सारी अर्थव्यवस्था के बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। सरकारी दावों पर यकीन करने में खतरा है क्योंकि उसके मंत्रियों का झूठ बोलना अपवाद नहीं, नियम है। अब मंगल की दृष्टि…औरऔर भी

डॉलर के मुकाबले रुपया इस साल जनवरी से अब तक 7.4% गिर चुका है। पिछले एक महीने में यह गिरावट कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। उसको संभालने के लिए रिजर्व बैंक को बाज़ार में बराबर डॉलर झोंकने पड़ रहे हैं। इससे हमारा विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घटता जा रहा है। 13 अप्रैल-2018 से 18 मई-2018 के बीच यह 11 अरब डॉलर (75,086 करोड़ रुपए घट चुका है। यह गंभीर चिंता की बात है। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी