आखिर ट्रेडिंग का भावी स्वरूप क्या होने जा रहा है? पहले सामान्य मूविंग एवरेज़ तक के लिए कैल्कुलेटर लेकर लंबा हिसाब-किताब लगाना पड़ता है। अब बंद भाव ही नहीं, उनके लॉग का चार्ट सेकेंडों में बन जाता है वो भी मुफ्त में। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की गणनाएं आम प्रचलन में आ गई हैं। अगर आज ट्रेडर को बाज़ार में टिकना है तो उसे कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल में माहिर होना पड़ेगा। अब आजमाते हैं बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

बिजनेस में टिके रहने के लिए समय के साथ चलना ज़रूरी है। जो समय के साथ नहीं चलते, वे मिट जाते हैं। डायनोसोर जैसे भीमकाय जानवर तक बदलते वक्त के साथ न चल पाने के कारण धरती से विलुप्त हो गए। इसी तरह ट्रेडिंग के तौर-तरीके फटाफट बदल रहे हैं। अगर आप कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के बावजूद ऑनलाइन ट्रेडिंग नहीं करते, बल्कि ब्रोकर पर निर्भर हैं तो सरासर गलत हैं। अब पकड़ते हैं मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग एक बिजनेस है तो यहां भी लागत को न्यूनतम रखते हुए मुनाफा बढ़ाने के यत्न किए जाने चाहिए। आजकल चार्टिंग सॉफ्टवेयर बेचने वाले बहुतेरे हैं। साल भर का 10-15 हज़ार रुपए लेते हैं, लेकिन उनका डेटा अक्सर अधूरा या करप्ट हो जाता है। सवाल उठता है कि बीएसई व एनएसई जब तमाम इंडीकेटरों के साथ खुद मुफ्त चार्टिंग की सुविधा देते हैं तो बाहर से खरीदने की क्या ज़रूरत? अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

रिस्क संभालने के तरीके अलग-अलग होते हैं। कौन-सा तरीका सही है, यह लोगों की अलग-अलग स्थिति पर निर्भर करता है। जैसे, अगर आप इंट्रा-डे ट्रेडर हैं तो रिस्क आप अगले दिन तक खींचकर नहीं ले जा सकते और सौदा आपको उसी दिन काटना होता है। इसलिए तगड़ा स्टॉप लॉस ज़रूरी है। लेकिन आप स्विंग या पोजिशनल ट्रेडर हैं तो बढ़त के लंबे रुझान वाले स्टॉक में गिरने पर खरीद बढ़ाते जा सकते हैं। अब शुक्र का अभ्यास…औरऔर भी

रिस्क उतना ही उठाएं जितना आप संभाल सकते हैं। हमेशा मूल ध्येय यह रहे कि पैरों के नीचे से ज़मीन न खिसके। अपनी ट्रेडिंग पूंजी इतनी न घटे कि ट्रेडिंग ही न कर सकें। दूसरे, अपना मनोबल इतना न गिरे कि समझदारी खत्म हो जाए और दिमाग काम करना बंद कर दे। ट्रेडिंग पूंजी और मन-बुद्धि का संतुलन दो ऐसी मूलभूत चीज़ें हैं जिनको सलामत रखना ट्रेडिंग से कमाई के लिए ज़रूरी है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

बाज़ार में जब भावनाएं उबाल पर हों, वो कब कौन-सी दिशा में कहां तक चला जाएगा, इसका भरोसा न हो तब माना जाता है कि ट्रेडरों के लिए शिकार का बहुत अच्छा दौर है। लेकिन कौन-से ट्रेडरों के लिए? वैसे ट्रेडरों के लिए जिनमें जमकर रिस्क लेने का अनुभव और दमखम होता है। सामान्य या कमज़ोर रिस्क प्रोफाइल वाले ट्रेडरों के तो तंबू-कनात इस दौरान उखड़ जाया करते हैं। इसलिए संभलकर। अब चलाते हैं बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

देश 67वें गणतंत्र दिवस तक आ पहुंचा। लेकिन क्या हम गणतंत्र में गण यानी अपनी भूमिका समझते हैं? एक बात जान लें कि गणतंत्र में गण ही संप्रभु होता है। सारी सत्ता जनता में ही निहित है। लेकिन गूंगे को बोलने और पंखहीन को उड़ने की आज़ादी का क्या मतलब है! इसी तरह अवाम के ज्ञानवान बने बिना कोई भी गणतंत्र या अर्थतंत्र मजबूत नहीं होता। इसलिए ज्ञानवान बनना हमारा परम कर्तव्य है। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

टेलिविज़न महंगा हो जाए या दाल महंगी हो जाए तो इससे उपभोक्ता को फर्क पड़ता है, व्यापारी को नहीं। उसे तो अपने मार्जिन से मतलब है जिसकी एक निश्चित रेंज होती है। माल महंगा मिला तो महंगा बेचेगा, सस्ता मिला तो सस्ता। माल के दाम उसके वश में नहीं। इसी तरह वित्तीय बाज़ार का ट्रेडर मूलतः व्यापारी है। भावों की मगज़मारी छोड़ उसकी नीति होनी चाहिए – थोक में खरीदो, रिटेल में बेचो। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

वित्तीय बाज़ार बड़ा छलिया है। लगातार पांच-दस दिन अंदाज़ सही बैठता है तो किसी को भी लगने लगता है कि वो तो बाज़ार का मास्टर हो गया। लेकिन अगले ही दिन बाज़ार ऐसा गच्चा देता है कि सारी कमाई एक दिन में स्वाहा हो जाती है। अंदाज़ या गणना का आधार पुराना पैटर्न होता है और पुराना पैटर्न आगे दोहराया जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए बाज़ार में अहंकारी नहीं, विनम्र बनिए। अब गुरु की दशा-दिशा…औरऔर भी

जिस तरह बड़े-बड़े ज्योतिषी तक भविष्य को कभी नहीं बांध सकते, उसी तरह बाज़ार को बांधना किसी के वश की बात नहीं। हम क्या हो सकता है, उसकी प्रायिकता की गणना भर सकते हैं। एनालिस्ट लोगों को बोलने दीजिए कि सेंसेक्स या निफ्टी अगली दीवाली तक कहां जाएगा क्योंकि यही उनका धंधा है। लेकिन हमें तो गांठ बांध लेनी चाहिए कि बाज़ार से पंगा लेना पहाड़ से सिर टकराने जैसा है। अब आजमाते हैं बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी