बाहरी हालात तो सबसे लिए वही होते हैं। जो अंदर से मजबूत होते हैं, वे उनसे टकराकर पहले से और ज्यादा तेजस्वी होकर उभरते हैं। लेकिन जिनके अंदर के हालात कमजोर होते हैं, वे दबकर मिट जाते हैं।और भीऔर भी

नए विचारों का आना कोई समस्या नहीं। समस्या है तो पुराने विचारों का न जाना, कुंडली मारकर बैठे रहना। उनकी जकड़बंदी टूटे तभी तो नए की जगह बनेगी। अन्यथा नए विचार यूं ही आकर जाते रहेंगे।और भीऔर भी

तर्क की हद तक वहीं खत्म हो जाती है, जहां तक चीजें रैखिक होती हैं। धरती को जब तक चिपटा माना जाता रहा, तब तक तर्क ही सर्वोपरि थे। लेकिन धरती के गोल होते ही तर्क का सारा पटरा हो गया।और भीऔर भी

सभ्य से सभ्य समाज में भी इंसान के अंदर एक जानवर बैठा रहता है। जो रिवाज इस जानवर को हवा देते हैं, उन्हें बेरहमी से खत्म कर देने की जरूरत है। परंपरा के नाम उन्हें चलाते रहना हैवानियत है।और भीऔर भी

फकीर बोला, “मुझमें, तुझमें कोई फर्क नहीं। बस, समय और फासले का फेर है। मैं सच तक पहुंच चुका हूं, जबकि तू अभी रास्ते में हैं। तू भी यहां पहुंचकर वही बोलेगा। फिर बहस क्यों? जिरह का क्या तुक!”और भीऔर भी

कहते हैं कि दोस्त आईने जैसा होना चाहिए जो आपके हंसने पर हंसे और आपके रोने पर रोए। लेकिन ऐसे दोस्त से क्या फायदा जो आपका भ्रम नहीं मिटा सकता? आपको एक से अनेक नहीं बना सकता?और भीऔर भी

नीतियां बनानेवाले भी हमारे-आप जैसे इंसान होते हैं। वे भी हमारी तरह संपूर्ण को न देख पाने की गलती कर सकते हैं। उनके फैसले सबको प्रभावित करते हैं। इसलिए उन पर सभी को निगाह रखना जरूरी है।और भीऔर भी

शरीर ही शरीर का सबसे बड़ा चिकित्सक है। बाहरी दवाएं या क्रियाएं तो शरीर के तत्वों को सक्रिय भर करती हैं। मूल इलाज तो शरीर की कोशिकाएं व तंतु करते हैं। सदा स्वस्थ रहने का केंद्रीय मंत्र यही है।और भीऔर भी

जिंदगी की चाक पर शरीर को जिस तरह नचा दो, वो उसी तरह नाचने लगता है। वैसा ही स्वरूप, वैसा ही नियम-धरम अपना लेता है। कमाल तो यह है कि यहां कुम्हार भी हम हैं और नाचते भी हम ही हैं।और भीऔर भी

कार्बन तो वही है। लेकिन उसके परमाणुओं का अलग क्रम उसे हीरा बना देता है और ग्रेफाइट या कोयला भी। इसी तरह मूल तत्व हम सभी के अंदर वही हैं। सही ढाल दें को हीरा बन जाएं, नहीं तो कोयला।और भीऔर भी