एक तो मंदा धंधा, ऊपर से बाज़ार महंगा

हमारे शेयर बाज़ार में म्यूचुअल फंडों में एसआईपी के नियमित प्रवाह से देशी वित्तीय संस्थाओ का दम भले ही बढ़ गया हो, लेकिन इसकी दशा-दिशा तय करने में अब भी विदेशी पूंजी का अहम रोल है। इस विदेशी पूंजी का प्रोफाइल साल 2017 में भारत-मॉरीशस टैक्स संधि में संशोधन और सेबी के कड़े नियमों के बाद काफी बदल गया है। 2015 तक भारत में आ रहे विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) में मॉरीशस के पते वाली फर्मों का हिस्सा 20.5% हुआ करता था, जो अब महज 4.1% रह गया है। वहीं, इन्हीं दस सालों में अमेरिका से आनेवाले निवेश का हिस्सा 34% से बढ़कर 44% हो गया है। पहले भारतीय प्रवर्तकों व अमीरों का कालाधन मॉरीशस से वापस एफपीआई बनकर लौट आता था। अब ऐसा करना मुश्किल है। विदेशी निवेशकों में अब कोई भ्रम या छलावा नहीं है। उन्होंने बीते साल 2025 में भारतीय शेयर बाज़ार से एशिया में सबसे ज्यादा 18.8 अरब डॉलर की रिकॉर्ड निकासी की। इस साल भी जनवरी महीने में वे इसके ऊपर से 3.98 अरब डॉलर निकाल चुके हैं। कारण, एक तो भारतीय शेयर बाज़ार बहुत महंगा है। दूसरे, भारतीय कंपनियों का शुद्ध लाभ 10% से भी कम बढ़ रहा है। अब तथास्तु में आज की कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field