झाग हटा, तलहटी साफ, बाज़ार सस्ता!

कोई कुछ भी कहे, लेकिन शेयर बाज़ार का भविष्य बांचने का कोई तरीका नहीं है। अगर ऐसा होता तो हर कोई इस शेर पर सवार होकर शिकार कर रहा होता। तब निवेश की किसी भी रणनीति का कोई मतलब नहीं होता। एक बात समझ लें कि शेयर बाज़ार बड़ा जटिल और पल-पल बदल रहा तंत्र है जिसमें सब कुछ के ऊपर लाखों-लाख लोगों की भावनाएं निर्णायक होती हैं। यह कोई प्रकृति के नियमों पर चलनेवाला सामान्य तंत्र नहीं है जिसे विज्ञान से तार-तार किया जा सके। फिर, आज तो इसमें राजनीति की धूर्तता व मक्कारी भी जुड़ गई है। ट्रम्प बराबर कहे जा रहे हैं कि ईरान से वार्ता जारी है। लेकिन किसी को यकीन नहीं है क्योंकि अमेरिका ज़मीनी जंग के लिए सैन्य दस्ते भी भेजे जा रहा है। मध्य-पूर्व में छाई इस अनिश्चितता ने वित्तीय बाज़ार को अंदर से हिला रखा है। कल क्या होगा, किसी को कुछ नहीं पता। लेकिन शेयर बाज़ार के स्मार्ट निवेशकों को पता है कि यह संकट देर-सबेर खत्म हो जाएगा और यह मौका बॉटम फिशिंग, मतलब उन स्टॉक्स को पकड़ने का है तो झाग हट जाने से तलहटी पर साफ दिखने लगे हैं। निफ्टी-50 भी अब 19.5 के पी/ई पर ट्रेड हो रहा है, जबकि दस साल का औसत 23.5 है। आज तथास्तु में सस्ते में मिल रही एक अच्छी कपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field